ग्राम औराईमुड़ा सार्वजनिक गौरा-गौरी विवाह महोत्सव में दिखा उत्साह…

spot_img

ग्राम औराईमुड़ा सार्वजनिक गौरा-गौरी विवाह महोत्सव में दिखा उत्साह

तमनार। आज 06 फरवरी 2023 को वि.ख. तमनार के ग्राम औराईमुड़ा में सालों से चला आ रहा गौरा-गौरी के विवाह पूरे उत्साह से मनाया गया। यह एक दिवसी कार्यक्रम दिन में सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक में समापन हुई।

ऐसे पूरे छत्तीसगढ़ में गौरा गौरी की पूजा पारंपरिक रूप से सालों से की जा रही है, किंतु औराईमुड़ा की बात करें तो, यहां लोगों के अनुसार गौरा गौरी विवाह इस वर्ष भव्य रूप में पूरी आस्था के साथ किया गया, गौरा को शिव जी का रूप एवं गौरी में पार्वती जी की रूप देखे जाते हैं। औराईमुड़ा में पूरे रीति रिवाज से गौरा-गौरी अर्थात शिव पार्वती की शादी की पूरी रस्में निभाई जाती है, जिसमें शिव जी द्वारा बरात ले जाना एवं पार्वती को उनके घर से विदा कर लाने एवं विवाह मंडल में पूरे रस्मो रिवाज से विवाह कराना होता है औराईमुड़ा के सभी मोहल्लों तथा आस-पास से लोग इस विवाह को देखने भारी संख्या में उपस्थित हुए थे, आज सुबह से लेकर शाम तक गौरा गौरी का विवाह रचाया गया साथहि अन्य शादियों की भांति गौरा गौरी को भी लोगों द्वारा उपहार स्वरूप अपने सामर्थ्य के अनुसार चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि बिहारी पटेल एवं माणिक पटनायक, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, औराईमुड़ा में होने वाले इस आयोजन में दोपहर गौरी गौरा मंडप पहुंचकर उन्होंने भी गौरा गौरी से आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र की उन्नाति एवं सुरक्षा की प्रार्थना की। तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती बसंती देवसिंह राठिया(जनपद पंचायत सदस्यत-तमनार),श्री सन्यासी मांझी(सरपंच ग्राम पंचायत औराईमुड़ा), घनश्याम राठिया(भूतपूर्व सरपंच),घसिया राम राठिया, सहस राम चौहान, मुरली साहू व अन्य गणमान्य नागरिक, माता, बहन, भाई-बंधुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने गौरा गौरी की विवाह महोत्सव में शामिल होकर आशीर्वाद मांगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...