शराबी उद्यान कर्मी से ग्रामीण है परेशान…उद्यान विभाग के शराबी कर्मचारियों पर शराब सिर चढ़कर बोल रहा…

spot_img

शराबी उद्यान कर्मी से ग्रामीण है परेशान…उद्यान विभाग के शराबी कर्मचारियों पर शराब सिर चढ़कर बोल रहा…

चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट

बिहारपुर. जिले के दूरस्थ क्षेत्र महुली में पदस्थ शराबी उद्यान कर्मचारियों से ग्रामीण परेशान है आये दिन शराब के नशे में मदमस्त कर्मचारी यहाँ वहाँ जमीन पर पड़े नजर आ जाते है. ऐसा ही नजारा आज गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेण्ड पार्क परिक्षेत्र महुली के कार्यालय परिसर में देखा गया जब उद्यान के बीट गार्ड उदय राजवाड़े शराब के नशे में मदस्त होकर यहाँ वहाँ फिरता रहा,आखिरकार वह परिसर में बने आवास के सामने शराब के नशे में मद होकर अचेत पड़ गया. आसपास के ग्रामीणों ने उसकी खुमारी उतारकर विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया गया.गौरतलब है उद्यान क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बहुमूल्य लकड़ी तस्करी की जा रही है तो वही दूसरी ओर उद्यान कर्मचारी रात दिन शराब खोरी में मदमस्त है. ग्रामीणों ने बताया कि कोल्हुआ के पास
उद्यान की बेरियर बार मे तब्दील हो गया है बेरियर में पदस्थ कर्मी शराब के नशे में ग्रामीणों के साथ दूर्यव्यवहार कर गाली गलौज करने से बाज नही आते. फिलहाल कोई भी जिम्मेदार अधिकारी के न रहने पर कर्मचारी उद्यान कार्यालय को बार बना दिये है रात होते ही कर्मचारी शराब के नशे में मदमस्त झूमते रहते है कभी कभी गाली गलौज कर आपस मे भी लड़ जाते है. बहरहाल शराब की लत उद्यान कर्मचारियों के सर जमकर बोल रहा है. सब कुछ जानते हुए भी अधिकारी ऐसे शराबी कर्मचारियों के भरोसे महुली परिक्षेत्र को छोड़ रखा है.

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...