घर के बाड़ी में लगा रखा था गांजा का पौधा – पुलिस की रेड

घर के बाड़ी में लगा रखा था गांजा का पौधा – पुलिस की रेड

चंद्रशेखर जायसवाल

रेड पर करीब 6 किलो वजनी गांजा का पेड़ बरामद, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

धरमजयगढ
कल दिनांक 07.02.2023 को थाना धरमजयगढ़ एवं पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम जमाबीरा के कटैलपारा में गांजा रेड की कार्रवाई किया गया है । चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि जमाबीरा का जय कुमार चौहान अपने बाड़ी के पीछे चोरी छिपे गांजा का पौधा लगाकर रखा हुआ है । सूचना पर गोपनियता बरतते हुए चौकी प्रभारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर थाना धरमजयगढ़ एवं चौकी रैरूमा के स्टाफ और गवाहों को साथ लेकर जय कुमार चौहान के घर दबिश दिया गया । जय कुमार चौहान घर पर मौजूद मिला जिसे कार्यवाही की जानकारी देकर उसके मकान और कोला- बाडी की तलाशी ली गई । जय कुमार चौहान के बाडी में एक नग मादक पदार्थ गांजा का पेड मिला जिसे गवाहों के समक्ष कटवा कर मादक पदार्थ गांजा को बरामद किया गया । गांजा का कच्चा पेड वजन 06,480 किलो ग्राम कीमती 12960/रूपये की जप्ती किया गया है । आरोपी जयकुमार चौहान पिता राम नाथ चौहान उम्र 42 साल साकिन जमाबीरा कटैलपारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ पर थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर रेड कार्रवाई में चौकी प्रभारी रैरूमा सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज, शांति लाल टोप्पो, डेविड टोप्पो, आरक्षक इलियाजर टोप्पो, सुरेश टोप्पो, विकास तिर्की शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...