अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज अधिकारी/कर्मचारी संघ क्षेत्र लैलुंगा का वार्षिक सम्मेलन 12 फरवरी 2023 दिन रविवार को ग्राम कुंजरा में डॉ. धरम साय पैकरा जी के निवास परिसर में क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारी सपरिवार स्वजतीय सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्व प्रथम ग्राम बैगा के माध्यम से आदिवासी परंपरा नुसार कुल देवी देवताओं की पूजा अर्चना एवं आखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज केंद्रीय महासभा पमशाला द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2023 को पारित व अनुमोदित कंवर समाज का सामाजिक ध्वज फहरा कर कार्य क्रम का शुभारम्भ किया गया।
क्षेत्र में नव पदस्थ, पदोनत्त व सेवा निवृत अधिकारी/कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ व आदिवासी गमच्छा भेंट कर सम्मानित किया गया। तथा संस्कृतिक व खेल कुद प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चे व महिला प्रतिभागी यों को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अधिकारी कर्मचारियों ने सपरिवार उपस्थित होकर वार्षिक मिलन समारोह का भरपूर आनंद उठाया। उत्साह व उमंग के साथ रात्रि 08:00 बजे तक महिला पुरुष व बच्चे आदिवासी लोक संस्कृति के धुन पर नाचते झूमते रहे।












