स्कूटी पर ओड़िसा से गांजा लेकर आ रहे दो आरोपी गिरफ्तार….

spot_img

● *स्कूटी पर ओड़िसा से गांजा लेकर आ रहे दो आरोपी गिरफ्तार*….

● *आरोपियों से डेढ़ किलो गांजा जप्त, #जूटमिल पुलिस की कार्यवाही*….

*रायगढ़* । आज दिनांक 20/02/2022 के दोपहर जूटमिल पुलिस द्वारा रायगढ़-ओड़िशा हाईवे पर स्कूटी में गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को काशीराम चौक के पास नाकेबंदी कर गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से डेढ़ किलो गांजा कीमत करीब ₹15,000 का तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी होंडा डियो जप्त कर *धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट* के तहत कार्यवाही किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को आज मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के उड़ीसा की ओर से लाल रंग के हौंडा डिओ स्कूटी पर गांजा लेकर रायगढ़ की ओर निकले हैं । थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए गांजा तस्करों पर कार्यवाही के लिये तत्काल हाईवे तथा बाईपास रोड पर अपने स्टाफ तैनात किया गया था । दोपहर करीब 2:30 बजे सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी के हमराह पुलिस टीम द्वारा नाकेबंदी दौरान मुखबिर द्वारा बताये लाल रंग के स्कूटी पर आ रहे दो संदिग्ध लड़कों को पकड़ा गया जो अपना नाम कृष्ण कुमार कुमार ग्राम जकेला थाना पुसौर तथा नरेंद्र मिश्रा थाना रेंगाली जिला झारसुगुड़ा का बताएं । दोनों युवकों एवं उनके स्कूटी की विधिवत तलाशी लिए जाने पर आरोपियों के कब्जे से *1 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹15,000* का बरामद हुआ । आरोपियों ने गांजा का पुड़िया बनाकर बिक्री करने के लिए गांजा लेकर आना बताएं । आरोपी – (1) कृष्ण कुमार कुम्हार पिता पुनीत राम कुम्हार उम्र 26 साल निवासी जकेला जिला थाना पुसौर जिला रायगढ़ (2) नरेंद्र मिश्रा पिता अशोक मिश्रा उम्र 30 साल निवासी किरितमाल थाना रेंगाली जिला झाड़सुगुड़ा उड़ीसा के कृत्य पर मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त *स्कूटी ओ.डी. 16 जी- 3955 जप्त* कर थाना जूटमिल में दोनों आरोपियों पर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर महोत्सव में नन्हीं वेदिका सोनी ने भरतनाट्यम से मोहा दर्शकों का मन

8 वर्ष की उम्र में भावाभिव्यक्ति और लयबद्ध प्रस्तुति से दिखाई प्रतिभा, शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण ने खींचा ध्यान रायगढ़, 22 सितंबर 2026। 41वें...

CHHATTISGARH NEWS

चक्रधर महोत्सव में नन्हीं वेदिका सोनी ने भरतनाट्यम से मोहा दर्शकों का मन

8 वर्ष की उम्र में भावाभिव्यक्ति और लयबद्ध प्रस्तुति से दिखाई प्रतिभा, शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण ने खींचा ध्यान रायगढ़, 22 सितंबर 2026। 41वें...

RAIGARH NEWS