छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बेरोजगारो से कर रही छलावा-अशोक अग्रवाल…

spot_img

छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बेरोजगारो से कर रही छलावा-अशोक अग्रवाल

उतई/ भाजपा उतई मण्डल के पूर्व महामंत्री अशोक अग्रवाल ने छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को बेरोजगारो से छलावा करने वाली सरकार निरूपित करते हुए कहा है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार 4 साल तक सोने के बाद अब जब चुनाव सिर पर आ गया तब उन्हें छ ग के बेरोजगारो की याद आ रही है। बेरोजगारी भत्ता के नाम से तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है, छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों के साथ भूपेश सरकार ये कैसा मजाक कर रही है ? अशोक अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के नियम और शर्तें बेरोजगारी भत्ता लेने वाले के लिए लागू किया जा रहा है इससे बहुत ही कम बेरोजगारों को लाभ मिलेगा, अधिक बेरोजगार युवाओं को वंचित रखा जा रहा है। इस प्रकार से कड़े नियम लागू किए हैं कि 12 वीं पास अनिवार्य है, पंजीयन कार्यालय में 2 वर्ष का पंजीयन होना, परिवार का कोई भी सदस्य शासकीय, अर्ध शासकीय, निजी नौकरी में नहीं होना चाहिए अगर वह किसान हैं और 75 किवंटल धान बेचा है तो वह भी दायरे में नहीं आएगा। बेरोजगारी भत्ता देने की जब घोषणा की गई तब यह नियम व शर्ते को क्यों नही बताया गया, और अब चुनाव सर पर है तो योजना को लागू किया जा रहा है उसमें भी छल पूर्वक युवाओ को भ्रमित किया जा रहा है। यह सरासर बेरोजगार के साथ छल है, अशोक अग्रवाल ने यह मांग की है की जब से कांग्रेस की यह सरकार सत्ता मे आई तब से लेकर अब तक का बेरोजगारी भत्ता अभी तक के जितने भी बेरोजगार पंजीकृत हैं उनको बेरोजगारी भत्ता दिया जाए और अपने घोषणा पत्र मे किए वादे को पूरा करें,अन्यथा अब युवा जागरूक हो चुके है और भूपेश सरकार की छलावा भरी योजना पर अपनी प्रतिक्रिया 2023 में देने तैयार है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सप्तम सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां रायगढ़, 20 सितंबर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS