spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कोयला के अवैध परिवहन पर धरमजयगढ़ पुलिस की कार्यवाही…..

कोयला के अवैध परिवहन पर धरमजयगढ़ पुलिस की कार्यवाही…..

सोल्ड पिकअप में कोयला चोरी कर परिवहन कर रहा आरोपी, पिकअप वाहन और कोयला जब्त

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर कोयले के अवैध परिवहन पर थाना, चौकी प्रभारीगण मुखबिर व स्टाफ लगाकर पैनी नजर रखे हुए हैं तथा प्राप्त सूचनाओं पर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में कल 25 फरवरी की रात्रि चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक मान कुंवर सिदार के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर दुलियामुडा चौक के पास सोल्ड पिकअप में कोयला चोरी कर परिवहन कर रही पिकअप को पकड़ा गया है । वाहन का चालक *आरोपी प्रसन्न वर्मा पिता रथ राम वर्मा उम्र 38 साल निवासी सोनपुर थाना कापू रायगढ़* के पास से कोयला परिवहन के संबंध में कागजात पेश करना कहने पर वाहन चालक के पास कोई कागजात नहीं था । वाहन में लोड करीब ₹10,000 का चुराया हुआ कोयला और सोल्ड सफेद रंग का पिकअप वाहन आरोपी से जब्त किया गया है । आरोपी के कृत्य पर थाना धरमजयगढ़ में इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC के तहत कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । थाना धरमजयगढ़ के सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन पर कार्यवाही में उपनिरीक्षक मान कुमार सिदार, थाना धरमजयगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक शांतिलाल टोप्पो, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, आरक्षक राजेंद्र राठिया, किशोर राठौर, पुष्पेंद्र सिदार, बीरबल टोप्पो और कमलेश केरकेट्टा की अहम भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG : एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से किए गए निलंबित

बलौदाबाजार। राजस्व विभाग में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने...
Latest
CG : एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से कि... समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मान... CM साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के ल... असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि...