spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पुनर्वास और रोजगार की मांग : अब गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव,15 मार्च को खदान बंद की चेतावनी

*पुनर्वास और रोजगार की मांग : अब गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव,15 मार्च को खदान बंद की चेतावनी*

गेवरा (कोरबा)। कोरबा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में भूविस्थापितों के आंदोलन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। एसईसीएल प्रबंधन कुसमुंडा क्षेत्र में भूविस्थापितों के 500 दिनों से चल रहे अनवरत धरना से पहले से ही परेशान है, वहीं आज किसान सभा ने सैकड़ों भूविस्थापितों के साथ गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर दिया और रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा संबंधी मांगें पेश कर दी। इन मांगों पर कार्यवाही न होने की स्थिति में किसान सभा ने 15 मार्च को गेवरा खदान बंद करने की चेतावनी भी प्रबंधन को दी है।

छग किसान सभा ने नरईबोध गांव में रोजगार और बसावट की समस्या का समाधान किये बिना खनन कार्य शुरू करने का विरोध किया है। कोरबा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा है कि एसईसीएल द्वारा पूर्व में अधिग्रहित गेवरा क्षेत्र के घाटमुड़ा, बरेली, बिंझरा, कोसमंदा, जुनाडीह आदि गांवों के लोगों को अभी तक बुनियादी मानवीय सुविधाओं के साथ बसाहट नहीं दी गई है और न ही यहां के लंबित रोजगार प्रकरणों का निराकरण किया गया है। ऐसे में नरईबोध गांव में खनन कार्य शुरू करने की इजाजत प्रबंधन को नहीं दी जाएगी। किसान सभा नेता ने कहा कि समस्याओं की ओर कई बार प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन इन समस्याओं के निराकरण के प्रति प्रबंधन गंभीर नहीं है।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने खनन प्रभावित छोटे-बड़े प्रत्येक खातेदार को स्थाई नौकरी देने की मांग एसईसीएल प्रबंधन से की है। पुनर्वास गांव गंगानगर में तोड़े गये मकानों और शौचालयों का क्षतिपूर्ति का मुआवजा भी तत्काल दिये जाने की उन्होंने मांग की है।

प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने वालों में रामायण सिंह कंवर,संजय यादव, पुरषोत्तम कौशिक, दामोदर, बसंत, उमेश, शिवदयाल, वीर सिंह, नरेंद्र राठौर, जय कौशिक, सुमेन्द्र सिंह ठकराल, तेज सिंह कंवर, सुभद्रा कंवर, कांति, पूर्णिमा, जीरा बाई, कंचन, जान कुंवर, लक्ष्मी, गणेशा, सुकल, सुकन्या, कुसुम, कनकन, बंधन आदि मुख्य रूप से शामिल थे। इस ज्ञापन की प्रति विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई

*पुनर्वास और रोजगार की मांग : अब गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव,15 मार्च को खदान बंद की चेतावनी*

गेवरा (कोरबा)। कोरबा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में भूविस्थापितों के आंदोलन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। एसईसीएल प्रबंधन कुसमुंडा क्षेत्र में भूविस्थापितों के 500 दिनों से चल रहे अनवरत धरना से पहले से ही परेशान है, वहीं आज किसान सभा ने सैकड़ों भूविस्थापितों के साथ गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर दिया और रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा संबंधी मांगें पेश कर दी। इन मांगों पर कार्यवाही न होने की स्थिति में किसान सभा ने 15 मार्च को गेवरा खदान बंद करने की चेतावनी भी प्रबंधन को दी है।

छग किसान सभा ने नरईबोध गांव में रोजगार और बसावट की समस्या का समाधान किये बिना खनन कार्य शुरू करने का विरोध किया है। कोरबा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा है कि एसईसीएल द्वारा पूर्व में अधिग्रहित गेवरा क्षेत्र के घाटमुड़ा, बरेली, बिंझरा, कोसमंदा, जुनाडीह आदि गांवों के लोगों को अभी तक बुनियादी मानवीय सुविधाओं के साथ बसाहट नहीं दी गई है और न ही यहां के लंबित रोजगार प्रकरणों का निराकरण किया गया है। ऐसे में नरईबोध गांव में खनन कार्य शुरू करने की इजाजत प्रबंधन को नहीं दी जाएगी। किसान सभा नेता ने कहा कि समस्याओं की ओर कई बार प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन इन समस्याओं के निराकरण के प्रति प्रबंधन गंभीर नहीं है।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने खनन प्रभावित छोटे-बड़े प्रत्येक खातेदार को स्थाई नौकरी देने की मांग एसईसीएल प्रबंधन से की है। पुनर्वास गांव गंगानगर में तोड़े गये मकानों और शौचालयों का क्षतिपूर्ति का मुआवजा भी तत्काल दिये जाने की उन्होंने मांग की है।

प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने वालों में रामायण सिंह कंवर,संजय यादव, पुरषोत्तम कौशिक, दामोदर, बसंत, उमेश, शिवदयाल, वीर सिंह, नरेंद्र राठौर, जय कौशिक, सुमेन्द्र सिंह ठकराल, तेज सिंह कंवर, सुभद्रा कंवर, कांति, पूर्णिमा, जीरा बाई, कंचन, जान कुंवर, लक्ष्मी, गणेशा, सुकल, सुकन्या, कुसुम, कनकन, बंधन आदि मुख्य रूप से शामिल थे। इस ज्ञापन की प्रति विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई है।

*प्रशांत झा*
सचिव, छग किसान सभा, कोरबा
(मो) 076940-98022प्रशांत झा*
सचिव, छग किसान सभा, कोरबा
(मो) 076940-98022

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में जारी है,...
Latest
सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग