मुरम के जगह डाल दी जा रही लाल मिट्टी जिसमें नहीं दे रहे अधिकारि ध्यान…..

spot_img

मुरम के जगह डाल दी जा रही लाल मिट्टी जिसमें नहीं दे रहे अधिकारि ध्यान

गुस्साए ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

*सूरजपुर जिले के ओड़गी बिहारपुर में भारत की सबसे लम्बी प्रधानमंत्री सड़क का कीर्तिमान स्थापित करने वाले ओड़गी से नावाटोला* प्रधानमंत्री सड़क योजना का कार्य चल रहा है जो कार्य समाप्त की ओर चल रहा है जो इन दिनों जोरों शोरों से सड़क किनारे मुरम डालने का कार्य चल रहा है जिसमें काफी लिपा पोती व अनियमितताएं बरती जा रही है एवं पुरे सड़क में मिट्टी डाली जा रही है मुरम का नामोनिशान नहीं है। इन दिनों प्रधानमंत्री सड़क का कार्य पट्टी बनाने का कार्य प्रगति पर है जो बने सड़क किनारे मुरम डालना उस जगह पर लाल मिट्टी डाल दी जा रही जो किसके मार्गदर्शन में हो रहा है जो समझ से परे है ।जब मुरम के लिए दाम दिया जा रहा है तो सड़क में मुरम डाला जाए । यह कैसा प्रधानमंत्री सड़क बन रहा है जो एक तरफ से बन रहा है तो वहीं दूसरी ओर उखड़ते जा रहा है ऐसा घटिया सामग्री लगाई जा रही है या तो फिर संबंधित अधिकारीयों का ध्यान आकर्षित नहीं है कुछ ना कुछ तो कारण है जो स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।पुरी तरिके से अनियमितताएं है जो पुरी तरिके से भ्रष्ट है।इसी सड़क के बिहारपुर चौक में ठेला गुमती लगाकर पुरी तरह से कब्जा पर रखें हैं जो मुरम डालने का कार्य बाधित है। वन विभाग की मिट्टी को खोद कर बगल में डाल दी जा रही है जिसमें फारेस्ट विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है वन विभाग चुपचाप मौन धारण किया हुआ है ।जो सड़क किनारे डाले जा रहे मिट्टी देख गुस्साएं ग्रामीणों एवं बिहारपुर क्षेत्र वासियों ने तहसीलदार को ज्ञापन पत्र दिया है ज्ञापन पत्र में संबंधित अधिकारीयों से डाली गई मिट्टी को उठवाते हुए अच्छी मुरम डालने का मांग किया गया है तथा सड़क पर किये गये अवैध कब्जा को हटवाने का आग्रह किया है निर्माण कार्य सड़क में सुधार नहीं किया गया तो चक्काजाम व हड़ताल किया जावेगा। ज्ञापन देने वालों में रामेश्वर वैश्य जगन्नाथ प्रसाद सोनी तुलसीराम जायसवाल पूनित पाठक बीपी जायसवाल उपेन्द्र कुमार गुप्ता लक्ष्मण जायसवाल जतिन कुमार दुबे मनोज गुप्ता दिपक गुप्ता शत्रुहनलाल नाई अरविंद कुमार चन्दन रामेश्वर नाई कमलेश कुमार बैजनाथ सोनी नृपेन्द्र कुमार गुप्ता कन्हैयालाल साहु धर्मचंद जायसवाल आनंद जायसवाल सौंपा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...