क्रेडिट कॉड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन 2,02,400 रूपये की खरीददारी कर धोखाधड़ी करने का रिपोर्ट दर्ज…..

*ऑनलाइन धोखाधड़ी*…..

*रायगढ़* । आज दिनांक 10.03.2023 को थाना कोतरारोड़ में किरोडीमल नगर वार्ड नं. 08 में रहने वाले सुरेंद्र पासवान (उम्र 40 वर्ष) उनके क्रेडिट कॉड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन 2,02,400 रूपये की खरीददारी कर धोखाधड़ी करने का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

शिकायतकर्ता सुरेन्द्र पासवान लिखित आवेदन देकर बताया कि माह फरवरी में अपने क्रेडिट कार्ड को बंद कराने रायगढ एसबीआई शाखा मेन ब्रांच गया और क्रेडिट शाखा के कर्मचारी से बात किया जिसने क्रेडिट कार्ड बंद कराने कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराने कहकर बताये कि एक सप्ताह बाद मोबाइल पर एक मैसेज आयेगा उसको लेकर बैंक आकर बताना, उसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड बंद कर दिया जायेगा। दिनांक 06.03.2023 को दो अलग-अलग मोबाइल नम्बरों से काल आया और बोला गया कि क्रेडिट कार्ड बंद करना है या नहीं तो बंद कराना है बोला गया । अज्ञात कॉलर ने नाम पता एवं जन्मतिथि और क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछा गया । 10 मिनट बाद मोबाइल में मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड से 02 लाख 02 हजार 4 सौ रूपये आहरण कर लिया गया था । तब बैंक जाकर खाता को होल्ड कराया गया । रिपोर्टकर्ता के आवेदन पर अज्ञात कॉलर पर थाना कोतरारोड़ में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...