spot_img
Friday, February 20, 2026
Friday, February 20, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कबाड़ के अवैध परिवहन पर भूपदेवपुर पुलिस की कार्यवाही….

कबाड़ के अवैध परिवहन पर #भूपदेवपुर पुलिस की कार्यवाही….

स्वराज मजदा वाहन में लोड 3.415 टन लोहे के पाइप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…. *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उपनिरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा अपने पदस्थापना के बाद से लगातार कबाड़ के अवैध परिवहन पर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी कड़ी में कल शाम थाना प्रभारी भूपदेवपुर व स्टाफ द्वारा मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम चारभांठा तालाब के पास कबाड़ परिवहन कर रही *स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 11 बीएफ 3576* को पकड़ा गया । वाहन के अंदर लोहे के पुराने पाइप रखे हुए थे । पुलिस स्टाफ द्वारा वाहन चालक तथा उसके साथ मौजूद व्यक्ति से लोहे के पाइप के परिवहन संबंध में खरीदी बिक्री के कागजात की मांग करने पर । वाहन चालक नवाब अहमद 30 रूपये किलो के भाव से पाईप को खरीदकर लाना बताया पर कोई कागजात, बिल पेश नहीं कर दोनों कोई समाधान कारक जवाब नहीं दिए जिससे वाहन में रखी हुई लोहे की पाइप चोरी की संपत्ति होने के पूर्ण संदेह पर वाहन चालक नवाब अहमद और उसके साथी मोहम्मद नवाब पर *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही* करते आरोपियों से स्वराज मजदा मय 3.415 टन लोहे का पाईप कीमत ₹102450 जब्त कर *आरोपी (1) नवाब अहमद पिता अनीस अहमद उम्र 34 साल निवासी कमरिया थाना मौदहा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश हाल मुकाम सीजी मोटर ड्राइविंग स्कूल गांधीनगर काशीराम चौक रायगढ़ (2) मोहम्मद नवाब पिता मोहम्मद यासिफ उम्र 30 साल निवासी कमरिया थाना मौदहा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवास प्रेम नगर पिंटू पटेल के किराया मकान थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़* आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जब्त संपत्ति के मालिक के संबंध का पता तलाश किया जा रहा है । अवैध कबाड़ पर की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उपनिरीक्षक जी.पी बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक देव प्रसाद चौहान, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र ठाकुर, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल, कृष्ण कुमार वारेन, मिनकेतन पटेल की प्रमुख भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश

अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोशरायगढ़ /लैलूंगा।विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत लिबरा में पानी टंकी का निर्माण कार्य वर्षों से...
Latest
अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश
रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनल... 20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में धमाकेदार ऑफर... पूरी जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?... चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम...