डेढ़ किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, #जूटमिल पुलिस की गांजा रेड कार्यवाही…..

● डेढ़ किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, #जूटमिल पुलिस की गांजा रेड कार्यवाही…..

● बिना नंबर बाइक पर आरोपी कर रहा था गांजे की तस्करी, नेशनल हाइवे पर नाकेबंदी कर पकड़ी पुलिस….

*रायगढ़* । कल रात्रि जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रायगढ़-ओडिशा नेशनल हाईवे पर एफसीआई गोदाम के पास नाकेबंदी कर बिना नंबर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर उड़ीसा से अवैध बिक्री के लिये गांजा लेकर आ रहे आरोपी मार्शल यादव उर्फ मुकेश को पकड़ा गया है जिसके पास से करीब डेढ़ किलो गांजा कीमत ₹15,000 का बरामद हुआ है ।

जानकारी के मुताबिक कल रात्रि थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को मुखबिर से सूचना मिला की एक युवक सिल्वर कलर बिना नंबर हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर बाइक के हैंडल में एक प्लास्टिक बोरी वाला थैला अंदर गांजा रखकर रायगढ़ की ओर जाने निकला है । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर गांजा रेड कार्यवाही के लिए नेशनल हाईवे के कई स्थानों पर नाकेबंदी पॉइंट लगाया गया । रात्रि करीब 11:15 बजे संदिग्ध सिल्वर कलर बिना नंबर हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर में आते युवक को पुलिस टीम नाकेबंदी पाईंट एफसीआई गोदाम के पास रोका गया जो मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौंक जूटमिल का मार्शल यादव उर्फ मुकेश था जिसे पूर्व में भी जूटमिल पुलिस कई मामलों में चालान की है । संदेही मार्शल यादव उर्फ मुकेश को नाकेबंदी के कारणों की जानकारी देकर उसके बाइक के हैंडल पर टांगे प्लास्टिक के थैला की तलाशी लेने पर थैला के अंदर करीब डेढ़ किलो गांजा कीमत ₹15,000 का रखा हुआ मिला जिससे सैंपल अलग कर *आरोपी मार्शल यादव उर्फ मुकेश पिता धन सिंह यादव उम्र 24 साल मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक थाना जूटमिल जिला रायगढ़* से अवैध गांजा एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त सिल्वर रंग हीरो होंडा स्प्लेंडर बिना नंबर जप्त कर आरोपी को थाना जूटमिल लाया गया जिसके विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर गांजा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

राम मंदिर मुद्दे पर बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में मटकी फोड़कर जताया विरोध

बिलासपुर - अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर बिलासपुर जिले के बोदरी में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...