spot_img
Friday, February 20, 2026
Friday, February 20, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

युवती को प्रेम जाल में फंसा कर युवक किया शारीरिक शोषण….

● युवती को प्रेम जाल में फंसा कर युवक किया शारीरिक शोषण….

● आरोपित युवक को झारखंड से #कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

*रायगढ़ । कोतवाली पुलिस द्वारा धरमजयगढ़ की युवती को रायगढ़ में टीचर का जॉब दिलाने के बहाने उससे जान पहचान बढ़ाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को पलामू (झारखंड) से गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को धरमजयगढ़ में रहने वाली युवती थाना कोतवाली रायगढ़ आकर उसके साथ शारीरिक शोषण की घटना को लेकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । पीड़ित युवती बताई कि उसके परिचित के माध्यम से सिंटू यादव निवासी ग्राम पुरुषोत्तमपुर थाना पाकी पलामू (झारखंड) पिछले साल जुलाई में रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड बुलाया था । सिंटू यादव के द्वारा टीचर का जॉब रायगढ़ में दिलवा दूंगा रायगढ़ में रुकना पड़ेगा कहने पर रायगढ़ में अपने परिचित के यहां रुक गई । इसी दरमियान सिंटू यादव मेल-मुलाकात करने लगा और पसंद करता हूं शादी करूंगा कहकर केवड़ाबाड़ी के पास स्थित एक कॉलोनी में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद से लगातार सिंटू यादव शारीरिक संबंध बनाता था । इस बीच सिंटू यादव अपने गांव झारखंड चला गया और धीरे-धीरे बातचीत कम कर दूरियां बढ़ाने लगा । गत दिनों सिंटू यादव शादी नहीं करूंगा कहकर साफ इंकार करने पर पीड़ित युवती थाना कोतवाली आकर सिंटू यादव के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया गया । पीड़िता के आवेदन पर थाना कोतवाली में आरोपी पर धारा 376 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान आरोपी सिंटू यादव के गार्ड का काम करने व पलामू (झारखंड) में रहने की जानकारी पुख्ता होने पर कोतवाली पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई जिसे आज हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । *आरोपी सिंटू यादव पिता गणेश यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम पुरुषोत्तमपुर थाना पाकी पलामू (झारखंड)* जिसे दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के पिता को दिया गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, एसआई संतरा चौहान, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया की प्रमुख भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश

अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोशरायगढ़ /लैलूंगा।विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत लिबरा में पानी टंकी का निर्माण कार्य वर्षों से...
Latest
अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश
रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनल... 20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में धमाकेदार ऑफर... पूरी जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?... चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम...