spot_img
Friday, February 20, 2026
Friday, February 20, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

वाहन चालकों को साइबर अपराध की जानकारी देकर किया गया जागरूक…..

● वाहन चालकों को साइबर अपराध की जानकारी देकर किया गया जागरूक…..

● *ग्राम चिराईपानी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ लगाये जनचेतना शिविर*……

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर हाइवे एवं शहर के भीतर चौंक-चौराहों पर वाहनों की जांच कर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी चालकों का चालान किया जा रहा है । वहीं थाना प्रभारीगण पुलिस चौपाल, जनचेतना शिविर के माध्यम से साइबर अपराध के बारे में वाहन चालकों को जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है । इसी क्रम में आज शाम थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा चिराईपानी में “जनचेतना शिविर” लगाकर वाहन चालकों को साइबर अपराधों, यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया । थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराधी आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। किसी भी प्रकार की गुप्त जानकारी किसी अनजान के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठग फ्री का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में सभी का जागरूक रहना जरूरी है। साइबर अपराध से बचने के लिए समय- समय पर अपना आईडी, पासवर्ड बदलते रहे। अंजान मैसेज लिंक या मोबाइल पर आए नोटिफिकेशन पर बिना जानकारी के क्लिक न करें। मोबाइल पर केवाईसी अपटेड करना, सोशल मीडिया अकाउंट हैक, केवाईसी अपटेड करने का बहाना बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है, इनसे सचेत रहें ।

थाना प्रभारी द्वारा चालकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें अगर कोई मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए मिलता है तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भारी जुर्माना है । इसी प्रकार नशा करके कभी सड़क पर वाहन न लेकर आए। नशा करने वाले वाहन चालक पर 10 हजार रुपये तक का अर्थदंड और लायसेंस सस्पेंड किया जा सकता है । शिविर में उपस्थित लोगों को थाना प्रभारी द्वारा सायबर अपराधों, यातायात नियमों के साथ हेल्पलाइन डॉयल 112 का प्रयोग करने के बारे में भी बताया गया है । इस दौरान प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार और आरक्षक गोविंद पटेल भी उपस्थित थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासाकोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की...

रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासाकोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की...
Latest
रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनल... 20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में धमाकेदार ऑफर... पूरी जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?... चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम... पिता ने की अपने ही बेटी की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल