spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

घरघोड़ा में रेत तस्करी में चढ़ी एक और बलि…….

घरघोड़ा में रेत तस्करी में चढ़ी एक और बलि

नाबालिग का ट्रैक्टर में दबकर करुणाँत

राजस्व और वन विभाग की शह से मात खाती व्यवस्था

रेत तस्करी का वासेपुर बनता घरघोड़ा

कोयले के बाद रेत तस्करी का गढ़ बने घरघोड़ा शहर में इन दिनों राजस्व और वन विभाग के अधिकारी की छत्र छाया में सुविधाओं के साथ चल रहे रेत तस्करी का व्यवसाय तस्करों का फेवरेट धंधा बन चुका है । मोटी कमाई और व्यवस्था संरक्षक अधिकारी की निगेहबानी में तस्कर और अधिकारी दोनो ही लाल नजर आते हैं । लगातार घरघोड़ा क्षेत्र के तीन पॉइंट टेरम ,कंचनपुर एवं बैहामुड़ा के नदी के घाट से नदी का सीना चीर कर जेबें भरी जा रही है और पर्यावरण पर चोट के साथ साथ शासन को भी राजस्व का नुकसान उनके ही मातहत करवा रहे हैं । अधिकारी की इस स्वेच्छाचारिता से यह तो स्पष्ट है कि वो शासन के निर्देशों के पालन के बजाय अनैतिक आमद को प्रिफरेंस दे रहे क्योंकि शायद उन पर किसी का वरद हस्त है जो उन्हें न प्रकृति की चिंता है न अपने पदीय कर्तव्यो की ।

नाबालिग,तस्करी के रेत से भरी ट्रेक्टर और दुःखद मौत

महज 2 दिन पूर्व टेरम के पॉइंट से तस्करी में लिप्त एक ट्रैक्टर में बालू को तस्करी की जा रही थी जहां एक दुर्घटना हो गयी और ट्रेक्टर पलट गया जिसमें 15 साल के नाबालिग की दब कर मौत हो गयी । इससे पहले भी कई वारदातें होती रही हैं जिसका सीधा संबंध रेत की तस्करी के खेल से है परंतु सब जानते समझते हुए भी कब्रों के कफ़न तैयार करती व्यवस्था के साथ अधिकारी का जुड़ाव शुभ संकेत तो कतई नही हैं।

तस्करी पर राजस्व के कागजी कार्यवाही के घोड़े और सिक्युरिटी मनी वाली सेफ्टी??

सूत्रों की मानें तो रेत तस्करी के लिए पूरा मैनेजमेंट बिठाया गया है जिसमे अधिकारी को एक निश्चित रकम बतौर सिक्योरिटी मनी पहुंचाई जाती है । इसमे जो सिक्योरिटी मनी में शेयरिंग नही करता है उस ट्रेक्टर की धड़ पकड़ निश्चित होती है । इसलिए सभी तस्करों द्वारा पूरी टीम के बिहाफ में अधिकारी को लिस्ट और सिक्योरिटी मनी पहुंचाई जाती है और सतत सँबंधो पर काम आसानी से चलता रहता है ।

सिक्योरिटी मनी के बाद टेंशन पर राजस्व अधिकारी से तू तू मैं मैं

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी मनी लेने के बाद भी ट्रेक्टर पकड़े जाने को लेकर अधिकारी और ट्रेक्टर वालो के बीच तू तू मैं मैं हो गयी । यह तू तू मैं मैं थाने के परिसर में हुई जहां सिक्योरिटी मनी की बाते भी खुलकर राजस्व अधिकारी को कही गयी । अब इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो निश्चय ही जांच का विषय है पर रेत तस्करी की बढ़ती धमक और सुस्त प्रशासन के कारण घरघोड़ा की फिजा अशांति की ओर निरन्तर बढ़ रही है ।

बालू तस्करी पर खबर ना चलाने छूटभैया गुंडे और प्रशासनिक दबाव ??

जब भी कोई पत्रकार खनिज तस्करी को लेकर खबर चलाता है विभिन्न तरीके से पत्रकारों पर दबाव डाला जाता है यहां तक कि उन्हें फर्जी केस में भी फंसाने की धमकी दी जाती है। हालांकि पत्रकारों के लिए यह धमकी कोई नई बात नहीं है और ऐसी खोखली धमकियों से पत्रकार डरते भी नहीं ! मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी इस तरह की खुली भ्रष्ट व्यवस्था एक गंभीर विषय है। अब इसमें देखने वाली बात होगी कि क्या जिले की प्रशासनिक अमला घरघोड़ा के इस भ्रष्ट व्यवस्था पर नजरें इनायत करता है कि नहीं ??

वन क्षेत्र में बालू के अवैध परिवहन को लेकर, चुप्पी साधे बैठा वन विभाग ??

घरघोडा विकासखंड के कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां से बालू वन क्षेत्र से होकर निकलता है जिसको लेकर वन विभाग भी मलाई खाने में पीछे नहीं हटता, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो बालू तस्कर छोटे साहब को चढ़ावा नही चढ़ाता उन गाड़ियों का चल पाना बड़ा मुश्किल है चाहे वह टेरम हो या कुरकुट नाला हो ?? वन विभाग के बड़े अधिकारी इसको लेकर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं! इससे एक बात तो स्पष्ट होता है कि क्या इन छोटे अधिकारियों के भ्रष्ट व्यवस्था में उनका भी हिस्सा है ??

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने आए असम राज्य के तैराक...
Latest
असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ