दुष्कर्म के फरार आरोपी को जूटमिल पुलिस ने सिकंदराबाद में पकड़ा, आरोपी पोक्सो एक्ट में गया जेल.

दुष्कर्म के फरार आरोपी को जूटमिल पुलिस ने सिकंदराबाद में पकड़ा, आरोपी पोक्सो एक्ट में गया जेल.

चंद्रशेखर जायसवाल

रायगढ़ / संवेदनशील एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के दिये निर्देशों के अनुपालन में जूटमिल पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी की लगातार पतासाजी कर आरोपी को सिकंदराबाद (तेलंगाना) से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है । जानकारी के मुताबिक थाना जूटमिल में 10 मार्च को बालिका से अशोक पारधी द्वारा डरा धमकाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट महिला दर्ज करायी थी , मामले में आरोपी पर धारा 376 आईपीसी और 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये जूटमिल पुलिस दबिश दे रही थी । गंभीर अपराध की डायरी थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा अपने हस्ते लेकर फरार आरोपी की नये सिरे से पतासाजी किया गया जिसके घटना के बाद से फरार होकर सिकंदराबाद में मजदूरी करने की जानकारी मिली । टीआई जूटमिल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया गया जिनके दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम तैयार कर सिकंदराबाद रवाना किया गया । पुलिस टीम आरोपी अशोक पारधी (20 साल) की सिकंदराबाद में पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है जिससे घटना के संबंध में पूछताछ पर आरोपी अपना अपराध स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए आरोपी का मेडिकल करा कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देते हुये आज आरोपी को रिमांड पर पेश किया गया जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के उचित मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, दिलदार कुरैशी, आरक्षक धनेश्वर उरांव की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...