spot_img
Friday, February 20, 2026
Friday, February 20, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

भूपदेवपुर के ग्राम गिण्डोला में शराबी व्यक्ति ने अपनी सास पर किया टांगी से वार…..

भूपदेवपुर के ग्राम गिण्डोला में शराबी व्यक्ति ने अपनी सास पर किया टांगी से वार…..

हत्या के प्रयास के अपराध में आरोपी गिरफ्तार, घायल महिला अस्पताल में भर्ती….. *रायगढ़* । थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिण्डोला में रहने वाले सनतराम राठिया (42 साल) ने 19 अप्रैल की रात्रि अपनी सास सुकवारो बाई पर टांगी से वार कर प्राणघातक चोट पहुंचाया था, घायल महिला को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में ईलाज चल रहा है । भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी को उसके परिवारवालों द्वारा शराबी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है । घटना को लेकर घायल महिला के बेटे गंगाराम राठिया (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम गिण्डोला आज थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि आरोपी सनत राम उसका बहनोई है जो उसकी पत्नी, सास और बेटे के साथ ग्राम गिण्डोला में रहता है । सनत राम शराबी प्रवृत्ति का है जो उसके पडोसी छत्तर राठिया के साथ काम करने जाता है जो रूपये मजदूरी में मिलते हैं उसे शराब पीकर खर्च कर देता है । कल दिनांक 20.04.2023 के सुबह गांव से बेटा मोबाइल पर कॉल कर बताया कि दिनांक 19.04.2023 के रात लगभग 10 बजे सनत राम शराब पीकर पडोसी छत्तर राठिया के घर के पास टंगिया लेकर झगडा करने गया था और दरवाजा को टंगिया से काट रहा था जिसे सनत की सास सुकवारो बाई मना कर घर बुला रही थी, तभी सनत नाराज होकर सुकवारो बाई को गाली गलौच करते हुये अपने हाथ में रखे टांगी के धारदार भाग से सीने के पास मार दिया । रात में ही घायल महिला को एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल चपले लेकर गये, जहां से मेडिकल कालेज रायगढ में लाकर भर्ती कराये हैं । घटना के रिपोर्ट पर आरोपी सनतराम के विरूद्ध धारा 294, 506, 307 आईपीसी का अपराध थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा कायम किया गया और वस्तुस्थिति से अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम गिण्डोला दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया जिससे घटना में प्रयुक्त कपड़े व अन्य साक्ष्य जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्ष्क जी.पी. बंजारे, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल, कृष्ण कुमार वारेन की अहम भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा

20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरारायगढ़, 20 फरवरी 2026। प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका 20 एवं 21 फरवरी को...
Latest
20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में धमाकेदार ऑफर... पूरी जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?... चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम... पिता ने की अपने ही बेटी की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन पर राजनीतिक दलों की बैठक 21 फरवरी को