तमनार अतिरिक्त तहसीलदार अनुज पटेल का नया कारनामा

spot_img

तमनार अतिरिक्त तहसीलदार अनुज पटेल का नया कारनामा

चंद्रशेखर जायसवाल

तमनार/ आपको बता दे की तमनार तहसील के ग्राम पेलमा में एसईसीएल की कोल माइंस का भू-अर्जन की प्रक्रिया प्रारंभ होनी है। इसके लिए अतिरिक्त तहसीलदार अनुज पटेल इतने आतुर हो गए हैं कि तमनार में पदस्थ तहसीलदार के नाम से आदेश निकाल कर खुद ही तहसीलदार का साइन करके, सर्वे करने पहुंच गए। जबकि वह क्षेत्र तहसीलदार के अंदर में आता है, सर्वे तो हो नहीं हो पाया क्योंकि ग्रामीणों ने राजस्व की टीम को उल्टे पांव लौटा दिया। इसलिए कि यहां के ग्रामीण अपना जमीन देने के पक्ष में नहीं है ना सर्वे करवाने के पक्ष में है और रायगढ़ में सुर्खियों में रहने वाले राजस्व अधिकारी तहसीलदार अनुज पटेल ने तमनार में पोस्टिंग मिलते ही अपना रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। और इस बार मामला बड़ा ही रोचक था। क्योंकि उच्च अधिकारी का कार्य को स्वयं करने लगे हैं। एसईसीएल को आवंटित पेलमा कोयला खदान के लिए सर्वे होना तो तय है। इसके लिए धारा 9 और धारा 11 का प्रकाशन 2010 में हो चुका है।और हाल ही में इस खदान के लिए एमडीओ अडाणी इंटरप्राइजेस को दिया गया है। करीब 18 हजार करोड़ में एसईसीएल ने अडाणी ग्रुप के साथ एग्रीमेंट किया है। इसके लिए पेलमा, उरबा, लालपुर, मंडवाडूमर, जरहीडीह, हिन्झर, सक्ता और मिलूपारा में सर्वे होना है। लेकिन समझ में यह नहीं आ रहा है की तमनार अतिरिक्त तहसीलदार अनुज पटेल इतना आखिर मेहरबान क्यों है एसईसीएल के ऊपर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है क्योंकि जिस क्षेत्र में सर्वे होना है, वहां तहसीलदार के रूप में लीलाधर चंद्रा की पोस्टिंग है। और तो और अनुज पटेल को हाल ही में तहसील कापू से तमनार में अतिरिक्त तहसीलदार बनाया गया है। लेकिन अनुज पटेल ने कार्यालय तहसीलदार तमनार के नाम से खुद ही आदेश निकलवाया, साइन भी खुद ही किए और आरआई-पटवारियों का चयन भी स्वयं ही किया। और पहुंच गए सर्वे करने के लिए आखिर समझ में यह नहीं आ रहा है कि अतिरिक्त तहसीलदार अनुज पटेल किसके दम पर अपने उच्च अधिकारी से कर रहे हैं बगावत ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए 6 आरोपियों पर भी कार्रवाई

ऑपरेशन आघात के तहत  ग्राम पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार     रायगढ़, 20 सितंबर ।  नशे के विरुद्ध जिले में...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए 6 आरोपियों पर भी कार्रवाई

ऑपरेशन आघात के तहत  ग्राम पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार     रायगढ़, 20 सितंबर ।  नशे के विरुद्ध जिले में...

RAIGARH NEWS