spot_img
Monday, February 9, 2026
Monday, February 9, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

चक्रधरनगर पुलिस ने 2 गुमशुदा ढूंढे, परीक्षा का पर्चा बिगड़ने पर घर से भागी थी युवती….

चक्रधरनगर पुलिस ने 2 गुमशुदा ढूंढे, परीक्षा का पर्चा बिगड़ने पर घर से भागी थी युवती….

*रायगढ़* । गुम इंसानों की जांच में संजीदगी बरतने के एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर चक्रधरनगर पुलिस ने आज दो गुम इंसान को दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । अलग-अलग क्षेत्र के युवक और युवती के गुम होने की रिपोर्ट 19 अप्रैल को थाने में दर्ज कराया गया था । कॉलेज छात्रा के परिजन बताये उनकी लड़की 19 अप्रैल 2023 को परीक्षा लिखने गई थी जो वापस नहीं आयी है । गुम इंसान जांच कर रही महिला प्रधान आरक्षक राजश्री मेश्राम द्वारा गुम युवती के परिजनों और सहेलियों से बयान लेकर जांच आगे बढ़ाया गया तो युवती के उसके बुआ के घर होने की जानकारी मिली । युवती से संपर्क कर थाने लेकर आया गया जो अपने बयान में पेपर अच्छा नहीं बनने से फेल होने के डर से वापस घर ना आकर अपनी बुआ के घर चली जाना बताई । वहीं 19 अप्रैल को गुम युवक के संबंध में दर्ज किये गये रिपोर्ट पर परिजन बताये कि युवक तारागढ़ से इलेक्ट्रिानिक स्कुटी पर दूध लेकर रायगढ़ आया था और वापस घर नहीं गया है । युवक के परिजन काफी परेशान थे । गुम इंसान को गंभीरता से लेते हुये जांचकर्ता प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन द्वारा थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर से मार्गदर्शन प्राप्त कर युवक के घर से आने से लेकर दूध वितरण स्थानों के CCTV फुटेज चेक किये, पहाड़ मंदिर के एक फुटेज में वह स्कुटी को धकेलता दिखाई दिया था, जिसे आसपास पता तलाश कर आज दस्तयाब किया गया । युवक बताया कि पहाड़ मंदिर के पास अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह बदहवाश होकर ईधर-उधर घूम रहा था, जब तक स्कूटी की बैटरी चार्ज थी । दस्तयाब युवक को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर ‘मेहरबान’ तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?

भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?जहाँ अपील भी बन जाए...
Latest
भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचा... 🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप... लैलूँगा में आधार सेंटर नियम विरुद्ध संचालन से मचा हड़कंप!

शासकीय भवन छोड़...
लैलूँगा में आधार सेंटरों पर खुली लूट!

शासकीय दर 75-125, वसूली डबल—ग्रामीण...
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए... गुरुकुल आश्रम सलखिया में गौ सेवा संगम अंतर्गत व्याख्यान के साथ जिला स्तरीय गौ वि... वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए