प्रेरणा हिंदी प्रेमियों व समाचार पत्र सम्पादको को किया सम्मानित, छत्तीसगढ़ के मिडिया समूह से अनिल मिश्रा को भी यह सम्मान हुआ प्राप्त…

spot_img

◆ प्रेरणा हिंदी प्रेमियों व समाचार पत्र सम्पादको को किया सम्मानित, छत्तीसगढ़ के मिडिया समूह से अनिल मिश्रा को भी यह सम्मान हुआ प्राप्त…

◆ प्रेरणा हिंदी प्रेमियों व समाचारपत्र संपादकों को सम्मानित किया…

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु संकल्पित संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करने वाले कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद को सतत सम्मानित कर रही है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 20.06.2023 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रेरणा अपने सम्मान की श्रृंखला में रोहित मिश्रा राष्ट्रवादी संपादक रोहित संवाद बाराबंकी उत्तर प्रदेश, हर गोविन्द पाठक बदायूं उत्तर प्रदेश व शिवदत्त डोंगरे खंडवा मध्यप्रदेश को हिंदी प्रेमी सम्मान 2023। प्रदीप त्रिपाठी ग्वालियर मध्यप्रदेश व अशोक कुमार धमनिया भोपाल मध्य प्रदेश को शिक्षाविद सम्मान 2023। अनिल मिश्रा प्रधान संपादक सांध्य दैनिक अखबार छत्तीसगढ़ उजाला को पत्रकारिता सम्मान 2023 प्रदान किया है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार गुंडाल विजय कुमार ने बताया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा अपने सीमित संसाधनों से हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा अभियान की दिशा में काम कर रही है जिसमें हिंदी प्रेमियों का अमूल्य सहयोग है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्रा अजनबी ने विज्ञप्ति में उल्लेख किया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी दिवस के पूर्व दिनांक 13.09.2023 को इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा व राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रही है जिसमें देश के आम जन से अपील है कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी ने सभी हिंदी प्रेमियों को सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

CHHATTISGARH NEWS

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...