WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूँगा तहसील कार्यालय में लगाया गया मतदाता मार्गदर्शन केंद्र ,बटन दबाकर देख सकेंगे मतदाता कैसे काम करती है,ईवीएम मशीन

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

लैलूँगा तहसील कार्यालय में लगाया गया मतदाता मार्गदर्शन केंद्र ,बटन दबाकर देख सकेंगे मतदाता कैसे काम करती है,ईवीएम मशीन

चंद्रशेखर जायसवाल

मास्टर ट्रेनर देंगे पूरी जानकारी कलेक्टर सिन्हा के मार्गदर्शन में पूरे जिले में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान

लैलूँगा / ईवीएम मशीन में वोट डालने की प्रक्रिया कैसे होती है। मशीन के बैलेट यूनिट से मत कैसे डाले जाते हैं। वोट देने के बाद वीवीपैट मशीन से कैसे उसका मिलान कर सकते हैं। मतदान केंद्र में मतदाता के आने से लेकर वोट डालने तक कौन कौन से चरण होते हैं। मतदान के समय किन बातों का ध्यान रखना होता है। इन सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत लैलूँगा के तहसील कार्यालय में मतदाता मार्गदर्शन केंद्र खोला गया है। जहां पहुंचकर कोई भी मतदाता ईवीएम मशीन से वोटिंग की संपूर्ण प्रक्रिया समझ सकता है। एक मतदान केंद्र की भांति यहां ईवीएम मशीन रखा गया है। मास्टर ट्रेनर की ड्यूटी लगाई गई है। जो मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में पूरी जानकारी देंगे।गौरतलब है कि कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश में पूरे जिले स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। तहसील कार्यालयों में मतदाता जागरूकता केंद्र खोले गए हैं। गांव गांव तक ईवीएम प्रदर्शन वैन भेजकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के साथ ईवीएम मशीन के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही जिस समुदाय एवं मतदान केन्द्रों में मतदान का प्रतिशत कम है वहां मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से पंजीकृत किए जाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने इस अभियान के तहत विशेष कार्य योजना के साथ कार्य किया जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS