spot_img
spot_img

कृषक मवेशी से अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर….

spot_img
spot_img
spot_img

कृषक मवेशी से अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

विगत दिनों लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कृषक मवेशी के साथ एक व्यक्ति अप्राकृतिक कृत्य करता हुआ दिख रहा है । इस संबंध में लैलूंगा बाजारपारा में रहने वाले जितेंद्र सिंह ठाकुर (42 वर्ष) द्वारा आरोपी के घिनौने कृत्य पर कार्यवाही को लेकर थाना लैलूंगा में दिनांक 25 जून को आवेदन दिया गया । थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती आवेदन से अवगत कराते हुए घटना की जानकारी दिया गया । मामला एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी को कार्यवाही के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया जिस पर थाना प्रभारी द्वारा विधिवत वायरल वीडियो का पंचनामा तैयार कर जब्ती किए । वीडियो देखकर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे । विडियो में दिख रहे प्रत्यक्षदर्शी गवाहों को पुलिस टीम द्वारा चिन्हित कर उनसे आरोपित की पहचान कराये, जिन्होने आरोपी की पहचान लैलूंगा बाजारपारा के रविंद्र नाथ वैष्णव (62 वर्ष) के रूप में किये । प्रथम दृष्टया धारा 377 भादवि का अपराध का घटित होना पाये जाने पर आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी द्वारा आरोपी पता तलाश कर हिरासत में लिया गया, पूछताछ में आरोपी रविंद्र नाथ वैष्णव द्वारा भूलवश ऐसा कृत्य करना बताते हुए घटना स्वीकार किया है । आरोपी को जानने वालों से आरोपी के मन: स्थिति के संबंध में पूछताछ किया गया जो आरोपी की मानसिक स्थिति सही होना बताएं , स्वयं आरोपी भी अपनी मानसिक स्थिति सही होना बताकर भूलवश ऐसा कृत्य करना कबूल किया है। लैलूंगा पुलिस द्वारा जनहित को देखते हुए शिकायती आवेदन पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया है जिसमें थाना क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का पूरा सहयोग रहा । गिरफ्तार आरोपी को उसके कृत्य पर आज दिनांक 26.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एन.एस. मारकाम, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, आरक्षक जॉन टोप्पो, पुष्पेन्द्र मराठा की सराहनीय भूमिका रही है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोदरी में RSS का पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोदरी बस्ती द्वारा पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव का आयोजनबोदरी, महाराणा प्रताप उपनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोदरी बस्ती द्वारा दिनांक 25...

CHHATTISGARH NEWS

बोदरी में RSS का पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोदरी बस्ती द्वारा पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव का आयोजनबोदरी, महाराणा प्रताप उपनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोदरी बस्ती द्वारा दिनांक 25...

RAIGARH NEWS

चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: रायगढ़ जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी अवकाश

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रायगढ़ जिले...