बिना अनुमति बज रहे डीजे सिस्टम को लैलूंगा पुलिस ने वाहन समेत किया जप्त….

बिना अनुमति बज रहे डीजे सिस्टम को लैलूंगा पुलिस ने वाहन समेत किया जप्त….

कोलाहल अधिनियम के तहत लैलूंगा पुलिस की लगातार तीसरी कार्यवाही….. *

रायगढ़* । माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराए जाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवं थाने का स्टाफ लगातार क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग कर दुर्गा उत्सव समिति एवं स्थानीय त्योहारों, कार्यक्रमों में बजने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर रहवासियों को ध्वनि निर्धारित सीमा में रखने निर्देशित किया जा रहा है । साथ ही रहवासियों को जिले में प्रभावशील आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी जा रही है । इसी क्रम में कल दिनांक 23/10/2023 के शाम गांव में घूम-घूम कर डीजे वहां पर नाटक कार्यक्रम करने वाला गिरीवेंद्र सिंह निवासी दीवानपुर, पिकअप वाहन सीजी 14 एम.के. 1560 में लोड डीजे सिस्टम के साथ अटल चौक पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मिला। थाना प्रभारी द्वारा वाहन चालक को ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग के संबंध में दस्तावेजों की मांग किया गया, वाहन चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं थे । थाना प्रभारी द्वारा डीजे सिस्टम को मय पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 14 एम0के0 1560 को जप्त कर थाने लाया गया । वाहन चालक अनावेदक गिरीवेंद्र सिंह पिता लाल कुमार सिंह उम्र 31 साल निवासी दीवानपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर पर कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 10, 11, 15 के तहत थाना लैलूंगा में कार्यवाही किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा ब्लॉक युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैंकरा ने किया सर्व आदिवासी समाज की जिला स्तरीय कलेक्टर को ज्ञापन देने में प्रतिनिधित्वआदिवासी अधिकारों हेतु संयुक्त ज्ञापन...

रायगढ़, 22 जून। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया कलेक्टर रायगढ़ को । लैलूंगा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व सर्व आदिवासी...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...