spot_img
Sunday, April 5, 2026
Sunday, April 5, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● अवैध शराब की ब्रिकी पर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई, चार आरोपियों से 108 पाव देशी प्लेन शराब जप्त…….

● अवैध शराब की ब्रिकी पर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई, चार आरोपियों से 108 पाव देशी प्लेन शराब जप्त…….



*रायगढ़* । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 28/10/2023 के रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर 18 नाला के पास शराब रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पैदल बोरी में शराब रखकर पूंजीपथरा की ओर जाते हुए पकड़ा गया ।

थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लाखा का रहने वाला गोलू यादव रायगढ़ से शराब लेकर पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करता है । थाना प्रभारी द्वारा संदेही गोलू यादव को शराब के साथ पकड़ने अपने स्टाफ और मुखबिर तैनात कर रखा गया था जिस पर कल मुखबीर की सूचना पर संदेही गोलू यादव को रेड कर पकड़ा गया जिसके पास रखे बोरे के अंदर *72 पाव देशी प्लेन शराब कीमत ₹5,760 का बरामद हुआ जिसकी विधिवत जप्ती* कर आरोपी गोलू यादव पिता अंतराम यादव उम्र 24 साल निवासी बोडसरा थाना जैजैपुर जिला सक्ती हाल मुकाम लाखा थाना कोतवाली जिला रायगढ पर थाना कोतवाली में धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, आरक्षक जगमोहन ओग्रे और उत्तम सारथी शामिल थे ।

वहीं आज दिनांक 29/10/2023 के सुबह टीआई शनिप रात्रे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, आरक्षक कोमल तिवारी, सुशील मिंज, महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर अभियान के तहत छापेमार कार्रवाई किया गया जिसमें स्टेशन रोड माल धक्का के पास मयंक सिदार उर्फ सत्यम पिता लक्ष्मी सिदार उम्र 32 साल निवासी जेलपारा रायगढ़ के पास से 13 पाव देशी मदिरा (मशाला), बड़पारा पुल के पास श्रीमती समरीन सारथी पति विजय सारथी निवासी चांदनी चौक रायगढ़ के पास से 12 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा धांगरडिपा तिराहा के पास आरोपी किशन देवांगन पिता साधराम देवांगन उम्र 32 साल निवासी धांगरडिपा से देशी प्लेन व देशी मदिरा मशाला की 11 पाव की जप्ती की गई है । इस प्रकार तीन आरोपियों से *36 पाव मदिरा कीमती ₹3,360 का शराब जप्त* कर आरोपियों पर पृथक-पृथक आबकारी एक्ट के 3 प्रकरण बनाये गये हैं , अवैध शराब के विरुद्ध जिले में कार्यवाही जारी है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षक की मौत : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, घायल शिक्षक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक और एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाएं कटघोरा...
Latest
शिक्षक की मौत : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, घायल शिक्षक ने इलाज के दौरान त... CG : बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश,... CG : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने से ठेका मजदूर ... CG : 12 साल बाद मिला PF, हाईकोर्ट ने दिया 8% ब्याज सहित भुगतान के आदेश CG : सिहावा पहाड़ी पर मिली अधेड़ की लाश, मचा हड़कंप, जताई जा रही यह आशंका बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गा... ग्रामीणों को ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पर थाना साइबर और लैलूंग... हैवानियत की हदें पार..चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म फिर प्राइवेट पार्ट में डाली ल... जिला पंचायत सीईओ ने की जल संचयन एवं आवास योजना की गहन समीक्षा जिला पंचायत सीईओ ने की जल संचयन एवं आवास योजना की गहन समीक्षा