spot_img
Sunday, April 5, 2026
Sunday, April 5, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त: मेले में देर रात तक डीजे बजाना पड़ा महंगा, 3 डीजे संचालकों के डीजे साउंड सिस्टम जब्त….

ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त: मेले में देर रात तक डीजे बजाना पड़ा महंगा, 3 डीजे संचालकों के डीजे साउंड सिस्टम जब्त….

दुर्गा मेला स्थल पर देर रात डीजे बजाने की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा किये कार्रवाई….

डीजे संचालकों को बताये हाईकोर्ट और जिला प्रशासन की गाइडलाइन…..

*रायगढ़* । ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस बेहद गंभीर है तथा नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है । माननीय उच्चतम/ उच्च न्यायालय के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा बिना अनुमति एवं देर रात डीजे चलने वालों पर प्रभावी रूप से कार्यवाही का निर्देश सभी थाना, चौकी प्रभारियों को दिया गया है, निर्देशों पर शहर एवं लैलूंगा थाना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई देखी गई है । इसी कड़ी में कल रात गस्त पेट्रोलिंग दौरान 29 अक्टूबर के करीब 02:00 बजे थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम राजपुर से मुखबीर के जरिए द्वारा दुर्गा मेला सार्वजनिक स्थल पर तेज आवाज में डीजे बनाने की सूचना मिला, सूचना पर तत्काल टीआई लैलूंगा अपने स्टाफ के साथ ग्राम राजपुर बथानपारा दुर्गा मेला स्थल पर पहुंचे, जहां 3 अलग-अलग स्थानों पर तेज आवाज में डीजे साउंड सिस्टम बजते मिला । थाना प्रभारी द्वारा तीनों डीजे संचालक वीरेंद्र कुमार प्रधान, श्रवण बंसल और फिलमोन कुजूर को मौके पर बुलाकर जानकारी दिया गया कि माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए निर्देश जारी किया गया है जिनके अनुसार रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे बजाना कोलाहल अधिनियम एवं अनुज्ञा का उल्लंघन है तथा उनके कृत्य पर तीनों डीजे संचालकों के कुल - डीजे साउंड सिस्टम के 14 बाक्स , 6 नग एमप्लीफायर, 6 नग कॉर्डलेस माइक, 4 चोंगा और 1 जनरेटर की जब्ती कर थाने लाया गया । डीजे संचालकों को हिदायत दिया गया है कि समय सीमा के भीतर, निर्धारित ध्वनिसीमा में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करें अन्यथा पुलिस कार्रवाई करेगी । एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर तीनों डीजे संचालक (1) श्रवण बंसल पिता सत्यानारायण बंसल उम्र 34 साल निवासी बाजारपारा लैलूंगा (2) फिलमोन कुजूर पिता विजय कुजूर उम्र 25 साल निवासी रूपडेगा थाना लैलूंगा (3) वीरेंद्र कुमार प्रधान पिता भारत लाल प्रधान उम्र 32 साल निवासी राजगांव थाना लैलूंगा पर थाना लैलूंगा में कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 10, 15 के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी लैलूंगा मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह राजपूत एवं हमराह स्टाफ शामिल थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आईपीएल सट्टेबाजी पर राजनांदगांव पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़…

राजनंदगांव / छत्तीसगढ़ हाइलाइट फार्म हाउस में चल रहा था ऑनलाइन हाईटेक सट्टा 9 आरोपी नामजद, 7 गिरफ्तार 20.23 लाख रुपए की नकदी और संपत्ति...
Latest
आईपीएल सट्टेबाजी पर राजनांदगांव पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़… आज का पंचांग 5 अप्रैल 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र ... Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ क... शिक्षक की मौत : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, घायल शिक्षक ने इलाज के दौरान त... CG : बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश,... CG : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने से ठेका मजदूर ... CG : 12 साल बाद मिला PF, हाईकोर्ट ने दिया 8% ब्याज सहित भुगतान के आदेश CG : सिहावा पहाड़ी पर मिली अधेड़ की लाश, मचा हड़कंप, जताई जा रही यह आशंका बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गा... ग्रामीणों को ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पर थाना साइबर और लैलूंग...