WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

पटेलपाली पावर ग्रिड में आयोजित साइबर एवरनेस प्रोग्राम, साइबर सेल की टीम अभियान चलाकर कर रही साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक……

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● पटेलपाली पावर ग्रिड में आयोजित साइबर एवरनेस प्रोग्राम, साइबर सेल की टीम अभियान चलाकर कर रही साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक……

*रायगढ़* । साइबर क्राइम को रोकने का सबसे सशक्त हथियार लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करना है जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर साइबर के स्टाफ साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर ”जनचेतना अभियान” के तहत शिक्षण संस्थान, उद्योग, गांवों में अभियान चलाकर साइबर क्राईम के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।

आज दिनांक 31.10.2023 को साइबर सेल रायगढ़ के स्टाफ द्वारा पावर ग्रिड पटेलपाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पावर ग्रिड के अधिकारी व कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर साइबर से संबंधित होने वाली घटनाओं की जानकारी देकर सतर्क किया जा रहा है । साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने वर्तमान में हो रहे फाइनेंशियल फ्रॉड और सेक्सटार्शन के संबंध में विस्तार में बताया गया । उन्होंने फाइनेंशियल फ्राड से बचने के लिए – अपना ओटीपी किसी से साझा ना करने, किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचने, लुभावने ऑफर के लालच में ना आने, अपने निजी डिटेल अंजान एप्प लोड करने से बचने तथा फाइनेंशियल फ्रॉड होने पर तत्काल बैंक/पुलिस में संपर्क करने कहा गया और यह भी बताया गया कि होल्ड किया गया रूपये उन्हें किस तरह प्राप्त होंगे । सेक्सटार्शन के संबंध में जानकारी देते हुये साइबर सेल स्टाफ ने बताया कि ये एक स्कैम का नया तरीका है जिसमे किसी अनजान नंबर से स्कैमर्स द्वारा वीडियो कॉल किया जाता है जिसमें एडिटिंग कर इसी वीडियो को वायरल कर देने की धमकी दे कर स्कैमर पैसे की डिमांड करते हैं। टीम ने छात्रों को सेक्सटार्शन से बचचे के उपाए बताये गये साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर वीडियो फोटो अपलोड करते समय सावधानी बरतने कहा गया । जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु सिंह शामिल रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS