युवती से छेड़खानी के आरोपी को कापू पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड

युवती से छेड़खानी के आरोपी को कापू पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड

06 जुलाई को कापू पुलिस द्वारा युवती से छेड़खानी कर फरार हुये आरोपी को उसके गांव के बाहर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर धरमजयगढ़ न्यायालय भेजा गया है ।

आरोपी सौरभ पन्ना पिता प्रेमसाय पन्ना (22 साल) के विरूद्ध दिनांक 03.07.2022 को उसके गांव की युवती द्वारा थाना कापू आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 02.07.2022 शाम इसके मम्मी-पापा रिस्तेदारी में दुसरे गांव गये हुए थे । रात्रि करीब 10-11.00 बजे सौरभ पन्ना घर में घुसकर गंदी नियत से जबरजस्ती करने की कोशिश करने लगा जिसका विरोध करने पर मारपीट किया । हो हल्ला सुनकर दादी आकर सौरभ को डांट फटकार की तो सौरभ घर से भागा । युवती के रिपोर्ट पर आरोपी युवक पर छेड़खानी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पतासाजी के लिये थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा द्वारा मुखबिर लगाये हुए थे । आज सुबह थाना प्रभारी को मुखबीर द्वारा आरोपी के गांव आने की सूचना दिये जाने पर थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ आरोपी के गांव जाकर दबिश दिए, आरोपी को उसके गांव के बाहर हिरासत में लिया गया जिसे छेड़खानी एवं मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...