मिलूपारा से 8 रास भैसों को चोरी कर ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार

मिलूपारा से 8 रास भैसों को चोरी कर ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार

तमनार पुलिस पशु चोरी का अपराध दर्ज कर भेजी रिमांड पर

06 जुलाई के सुबह थाना तमनार अंतर्गत ग्राम मिलूपारा गांव के 08 रास भैंसों को दो युवक खदेड़ते हुए लैलूंगा की ओर ले जा रहे थे, जिसमें एक युवक को दौड़ाकर पकड़ा गया है । दोनों आरोपियों पर कार्यवाही के संबंध में गुलाब राम चौधरी (उम्र 40 वर्ष) निवासी मिलूपारा द्वारा थाना तमनार में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

रिपोर्टकर्ता बताया कि दो दिन पहले अपने 1 भैंस को गांव के गैस कुमार चौधरी, चैतन पटेल, मंधर चौधरी, भीकलाल नायक के भैसों के साथ चरने के लिये बंजारी खेत तरफ छोडा था जो घर वापस नहीं आये थे, जिसे आसपास खोज रहा था । आज सुबह करीबन 7.30 बजे गांव के 8 रास भैंस को पेट्रोल पंप के पास दो व्यक्ति लैलूंगा तरफ पैदल खेदते ले जा रहा था जिसे रूकवा कर कहां ले जा रहे हो पूछने पर भैंस को खरीद कर तोलगे ले जा रहा हूं बोला जिसमें एक भैंस इसका और गांव के गैस कुमार, चैतन का भैंस भी था । तब गैस कुमार को फोन कर भैंस बेचने के संबंध में पूछा तो नहीं बेचना बताया और चैतन को लेकर पेट्रोल पंप आ रहे हैं, बताये । इतने में पशु चोरी कर ले जा रहे दोनो व्यक्ति भागने लगे जिसमें ननकी राम डेलकी नाम के व्यक्ति को गांव के लोग पकड़े जो भागने वाले अपने साथी का नाम मनोज सिदार बताया । थाना तमनार में दोनों आरोपियों के विरूद्ध पशुचारी का अपराध दर्ज कर आरोपी ननकी डेली पिता धनीराम डेलकी उम्र 26 साल निवासी ग्राम पोते बिरनी थाना लैलूंगा के कब्जे से 8 रास भैंस कीमती 15,500 रूपये का जप्त कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धान खरीदी घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद सारंगढ़-बिलाईगढ़, थाना सरिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...