नगर का हृदय स्थल बैठा बारूद के ढेर मे कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा… कौन करेगा अपनी जवाबदारी तय?.

नगर का हृदय स्थल बैठा बारूद के ढेर मे कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा… कौन करेगा अपनी जवाबदारी तय?.

घरघोड़ा!..घरघोड़ा नगर का हृदय स्थल साथ ही सबसे ब्यस्त और भीड़ भाड़ वाला जगह जय स्तम्भ चौक के चारों ओर सजा हुआ है पटाखो की दूकान, जो नियम के विरुद्ध है, दुकान के सामने अनुविभागीय अधि. रा.व तहसीलदार के कार्यलय तो दूसरी ओर थाना फिर भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए!
भारत सरकार के विस्फोटक अधिनियम 1984 और विस्फोटक विनियम 2008 के अध्याय सात में आतिशबाजी की स्थायी व अस्थायी दुकानों के लिए नियम हैं। होलसेल लाइसेंसधारक इनका पालन करने के लिए बाध्य हैं। भले ही उन्होंने स्थायी या अस्थायी लाइसेंस लिया है। नियम 83 के अनुसार पटाखा बिक्री की स्थायी दुकान कांक्रीट से बनी हुई हो। आकार नौ वर्गमीटर से ज्यादा और 25 वर्गमीटर से कम होनी चाहिए। दुकान में कोई बिजली उपकरण, लैंप, बैटरी या चिंगारी पैदा करनेवाला सामान नहीं होना चाहिए। जगह ऐसी हो, जहां अग्निशमन वाहन तत्काल पहुंच सके,
तेज आवाज वाले पटाखे भी खुलेआम मिलते हैं बाजार में:
अधिकांश पटाखे मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही हैं। इन पर रोक के लिए नियम तो है, परंतु प्रशासन की लापरवाही के कारण तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री पर रोक नहीं लग पाती है। ऐसे में मानक मात्रा से ज्यादा डेसिबल की आवाज वाले पटाखों की बिक्री भी खूब होती है। इससे सामान्य व्यक्ति की सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। चिकित्सकों के अनुसार अस्थमा पीड़ित को प्रदूषण से अस्थमा का अटैक आ सकता है और छोटे बच्चों की सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। वहीं, तेज पटाखों से बच्चों, वृद्ध और गर्भवती महिला को दूर रखना चाहिए। तेज आवाज कई बार हृदयगति को असामान्य कर देती है।

इनका कहना–
मेरे द्वारा थाना प्रभारी को सख्त निर्देशित किया है। सभी फटाके की दुकान स्वामी विवेकानंद स्कूल के मैदान में लगाये जिसे किसी प्रकार का जन हानि न हो।

एस डी एम घरघोड़ा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...