हिन्डाल्को कम्पनी में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन की हुई मौत , पीड़ित पत्नी न्याय के लिए भटकने को मजबूर

हिन्डाल्को कम्पनी में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन की हुई मौत , पीड़ित पत्नी न्याय के लिए भटकने को मजबूर

पति की मौत की शिकायत पर थाने में नही हो रही रिपोर्ट दर्ज

तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलुपारा निवासी प्राथिया खीरकुवर सिदार ने बताया कि उनका पति राजेन्द्र सिंह सिदार हिन्डाल्को कम्पनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था जो कि दिनांक 15 नवंबर को शाम 4 बजे काम करने के लिए हिन्डाल्को कंपनी गया था, फिर अचानक रात 1 बजे कुछ हिंडाल्को कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा तड़फते हुए घायल अवस्था में उसके घर लाया गया और कहा गया शराब पीकर काम करने गया था कहकर छोड़कर चले गए जबकि रामप्रसाद के सीने और पैर पर गंभीर चोट आई थी , तबीयत अधिक गंभीर होने के कारण आनन फानन में उसकी पत्नी द्वारा हास्पिटल ले जाया जा रहा था की रास्ते में राजेंद्र सिंह सिदार की मृत्यु हो गई। पीड़िता पत्नी के बताए अनुसार पति रामप्रसाद के बिगडती हालात को देखते हुए कंपनी के अधिकारी कर्मचारी से संपर्क किया गया था परंतु कंपनी प्रबंधन की तरफ से कोई सहयोग या सार्थक जवाब नही दिया गया । पीड़ित पत्नी पति की हुई मौत को हत्या का प्रयास करने की साजिश का आरोप कंपनी प्रबंधन पर लगा रही है । स्वास्थ्य विभाग तमनार के पोस्ट मार्टम के रिपोर्ट के अनुसार मृतक के सीने ट्रक के टायर के निशान पाए गए, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई। पीड़िता के तमनार थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुँची परंतु। आज दिनाँक तक तमनार पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नही किया है।

देखना होगा कि तमनार थाना में गरीब पीड़िता के शिकायत पर कौन और कब तक न्याय दिलाता है पीड़िता की शिकायत पर तमनार थाना में रिपोर्ट दर्ज कर दोषी कंपनी पर कार्यवाही की जाती है और पीड़िता को उचित न्याय मिलता है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...