आएगा तो 2024 ही!
(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)

(अच्छा लगे, तो मीडिया के साथी राजेन्द्र शर्मा का यह आलेख ले सकते हैं। सूचित करेंगे, तो खुशी होगी।)

आएगा तो 2024 ही!
(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)

लीजिए, दिसंबर का आखिरी हफ्ता लगा नहीं कि फिर ससुर पैगासस आ गया। महीनों पहले एप्पल वालों ने कई नेताओं, पत्रकारों वगैरह को चेतावनी दी थी कि सरकारनुमा कोई चीज उनके आईफोन हैक करने की कोशिश कर रही थी। तब सरकार ने भी कड़ी कार्रवाई करते हुए एप्पल को ही हडक़ाकर जैसे-तैसे उसका मुंह बंद कराया था कि उसकी हिम्मत कैसे हुई, भारतीयों को कोई चेतावनी देने की! पर साल के आखिर तक आते-आते आईफोनों की विदेशी जांच में पैगासस पकड़ा गया। उसमें भी अडानी एंगल ऊपर से। खैर! ये एंटीनेशनल कितने ही इंटरनेशनल षडयंत्र कर लें, साल के छोर पर जाकर जासूसी-जासूसी का चाहे कितना ही शोर मचा लें, 2024 को आने से रोक नहीं सकते। आएगा तो 2024 ही!

फिर सिर्फ पैगासस की ही बात थोड़े ही है। विरोधियों ने 2024 का रास्ता रोकने के लिए, गुजरे साल में क्या-क्या नहीं किया था? नयी पार्लियामेंट का सगुन बिगाड़ने के लिए हल्ला मचा दिया कि नये संसद भवन पर लगे शेर, अशोक वाले शेर ही नहीं हैं। ये तो फाड़ खाने को आते भूखे शेर हैं! अशोक वाले शांत शेर, क्या मजाक है! फिर सेंगोल को तो फर्जीवाड़ा ही बता दिया। उससे काम नहीं चला, तो राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति के न्यौते का झगड़ा खड़ा कर दिया। वो बेचारे नहीं चाहिए, न्यौता-व्यौता नहीं चाहिए, करते ही रह गए। नयी संसद का सगुन कुछ-न-कुछ तो बिगड़ ही गया। महुआ मोइत्रा को निकाल दिया, बाद में पूरे के पूरे विपक्ष को ही हंकाल दिया, वहां तक तो सेंगोल ने ठीक ही सख्ती से काम किया। पर रमेश बिधूड़ी के गालीकांड में नरमी — सेंगोल जी को ये क्या हुआ? और इधर संसद में सेंगोल जी आए और उधर सड़कों पर पहलवान, किसानों वाला दांव दोहराने पर उतर आए। और आखिरकार, किसानों की तरह अपनी कुछ-न-कुछ सुनवा कर ही माने। दबदबा भगवान ने दिया था, फिर भी दबदबे वालों का दबदबा, जमुना में सिरा के ही माने।

जब कुछ नहीं चली, तो विरोधी झुंड बनाकर आ गए। एक अकेले शेर को भी अपना झुंड दोबारा जुटाना पड़ गया। अब तो वे उंगली पकड़कर रामलला को भी ले आए हैं। 2023 अब कुछ भी कर ले, आएगा तो 2024 ही। मोदी जी की उंगली पकडक़र आएगा — पर आएगा तो 2024 ही!

(व्यंग्यकार वरिष्ठ पत्रकार और साप्ताहिक ‘लोकलहर’ के संपादक हैं।)

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...