लैलूंगा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का चुनाव हुआ संपन्न,ठंडाराम बेहरा बने पुनः अध्यक्ष…..

लैलूंगा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का चुनाव हुआ संपन्न,ठंडाराम बेहरा बने पुनः अध्यक्ष

लैलूंगा

प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर प्रत्येक विकासखंड में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पदों का चुनाव कराया जाना है इसी कड़ी में नगर के बिरमी देवी धर्मशाला में ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव अधिकारी के तौर पर पहुंचे बीआरओ महेंद्र अग्रवाल सहयोगी हंसराज अग्रवाल की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया।चुनाव को लेकर सुबह से गहमागहमी का माहौल था तथा पूरे विकासखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने आए भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा था पूरे विकासखंड क्षेत्र से चुनाव प्रक्रिया कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 700 कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे। चुनाव संपन्न कराने पहुंचे बीआरओ महेंद्र अग्रवाल का उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बीआरओ ने अध्यक्ष प्रत्याशी ठंडाराम बेहरा के पक्ष में हाथ खड़े करने को कहा जहां 99 फीसदी लोगों ने हाथ खड़ा कर ठंडाराम बेहरा के पक्ष में अपना मत दिया जिसके बाद बीआरओ महेंद्र अग्रवाल ने ठंडाराम बेहरा को जीत घोषित कर पुनः नए ब्लॉक अध्यक्ष बनाया। वही जीत के बाद उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नए ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा का फूल माला के साथ स्वागत कर जमकर नारेबाजी की। वही चुनाव प्रक्रिया के बाद युवा कांग्रेस की टीम ने जोशो खरोश के साथ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये। वही अपनी जीत के बाद ठंडा राम बेहरा ने कहा कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता हमारे परिवार के सदस्य हैं सभी के सहयोग और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण पैकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू मित्तल जनपद उपाध्यक्ष लखन सारथी नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र पाल धुर्वे, युवा अध्यक्ष रोशन पंडा, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश डग्ला आदि सहित युवा कांग्रेसी प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...