spot_img
spot_img

राजस्व विभाग के लेट लतीफी पर विधायक विद्यावती सिदार ने विधानसभा में उठाया प्रश्न

spot_img
spot_img
spot_img

राजस्व विभाग के लेट लतीफी पर विधायक विद्यावती सिदार ने विधानसभा में उठाया प्रश्न

किसानों एवं भू स्वामियों के मुआवजा संबंधी प्रकरण का हो शीघ्र निपटारा


लैलूंगा। लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने विधानसभा की बजट सत्र में राजस्व विभाग के लेट लतीफी पर प्रश्न उठाया। राजस्व विभाग के विभिन्न प्रकरणों में लोगों को हो रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमती सिदार ने अपने प्रश्न के माध्यम से रायगढ़ जिले के संदर्भ में सवाल उठाया कि 11 जनवरी 2024 की स्थिति में जिले में डायवर्सन, नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, नवीन किसान पुस्तिका निर्माण इत्यादि के कुल कितने मामले लंबित है? राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने उत्तर देते हुए बताया कि रायगढ़ जिले में विभिन्न राजस्व मामलों के 1960 प्रकरण लंबित हैं। श्रीमती सिदार ने पूरक प्रश्न के माध्यम से किसानों एवं भूमि स्वामियों को हो रही दिक्कतों के संबंध में सदन को अवगत कराते हुए बताया कि मेरा विधानसभा औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा संबंधी शिकायतें आए दिन मिलते रहती हैं। राजस्व मंत्री से इन लंबित प्रकरण को शीघ्र एवं समय सीमा के भीतर निपटारा हेतु विकासखंड स्तर पर शिविर लगाने का अनुरोध भी प्रश्न के माध्यम से श्रीमती सिदार ने किया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Chhattisgarh News: 16 नवंबर को केशकाल में होगा भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती का संभाग स्तरीय आयोजन, CM साय को दिया आमंत्रण

ग्राम धनोरा में आयोजित होगा कार्यक्रम, समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात रायपुर। भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जयंती का संभाग...

CHHATTISGARH NEWS

Chhattisgarh News: 16 नवंबर को केशकाल में होगा भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती का संभाग स्तरीय आयोजन, CM साय को दिया आमंत्रण

ग्राम धनोरा में आयोजित होगा कार्यक्रम, समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात रायपुर। भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जयंती का संभाग...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से बालिका को किया गया बरामद, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     दिनांक 14...