spot_img
spot_img

”आस पडोस युवासंसद” के थीम पर आईटीआई में मनाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम…

spot_img
spot_img
spot_img

”आस पडोस युवासंसद” के थीम पर आईटीआई में मनाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
विनय सिंह
*बेमेतरा नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग, जिला बेमेतरा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा में आज सुबह 11.00 बजे से 03.00 बजे तक संस्था प्रागण में स्वीप योजनांतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्ष रहा” ”आस पडोस युवासंसद” के अंतर्गत आई टी आई प्रशिक्षणार्थीयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम श्री नितिन शर्मा नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग द्वारा मार्गदर्शित व आयोजित किया गया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जितेन्द्र सोनी नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आगामी चुनाव प्रक्रिया, अधिकार व कर्तब्यों पर विचार रखे गये एवं प्रशिक्षणाथीयों को निष्पक्ष मतदान हेतु प्रोत्साहित किया गया व सत प्रतिशत मतदान के साथ ही साथ अपने आस पडोस के सभी व्यक्तियों को मतदान हेतु जागरूक करने हेतु मार्ग दर्शन दिये गये। छात्रो को देश के लिए काम करने वाले नेता के चुनाव करने हेतु सुझाव प्रदाय किये गये प्रशिणाथीयों ने युवा संसद के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया एवं मतदाता जागरूगता के प्रति अपनी हिस्सेदारी निभाई एवं चुनाव गीत गा कर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अग्रिम व विशेष प्रस्तुति के लिए तुलसी राम सिंन्हा विद्युतकार, धर्मेंद्र साहु विद्युतकार मोहनी विद्युतकार चमेली कोपा, आत्माराम कोपा चंचल परिहार आई टी आई समाधान एवं प्रांजली डाइट बेमेतरा छात्रो को पुरूस्कृत किया गया । इस अवसर पर सीएमओ भूपेंद्र उपाध्याय बेमेतरा ने अपनी उपस्थिति दर्ज की, डॉ एस. झा प्राध्यापक शा. कन्या उच्च. मा. वि. बेमेतरा, श्री रोशन वर्मा प्राचार्य लाइवलीवुड कालेज बेमेतरा, श्री एस. आर. निर्मल साहयक प्राध्यापक पी.जी कालेज बेमेतरा, श्री हरिसिंह राणा संस्था प्रमुख शास. औ. प्रशि. संस्था बेमेतरा, श्री जी.पी. बर्मा प्रशि. अधि. एवं श्रीमति अरूणा फाटे प्रशि. अधि. एवं संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Durga Ashtami 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी महाअष्टमी? जानें मां महागौरी की पूजा की सही तारीख

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती...

CHHATTISGARH NEWS

Durga Ashtami 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी महाअष्टमी? जानें मां महागौरी की पूजा की सही तारीख

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...