कलेक्टर ने राइस मिल संचालकों की बैठक लेकर एफसीआई में चावल जमा करने के दिए निर्देश

spot_img

कलेक्टर ने राइस मिल संचालकों की बैठक लेकर एफसीआई में चावल जमा करने के दिए निर्देश

विनय सिंह दुर्ग संभाग बेमेतरा

बेमेतरा 03 अगस्त 2022-कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज राइस मिल संचालकों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि वे भारतीय खाद्य निगम में लक्ष्य अनुसार समय पर चावल का लॉट जमा करें। समय पर चावल नहीं करने वाले राइस मिलर्स के विरूद्ध ब्लैक लिस्टिंग सहित अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। कलेक्टर ने मिलर्स से कहा कि चावल जमा करने की मियाद 30 सितम्बर 2022 है वे निर्धारित तिथि का इंतजार न करें और समय के पूर्व कस्टम मिलिंग का चावल एफसीआई में जमा करें।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मिलर्स संचालकों की बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देशित किया कि एफसीआई में प्रतिदिन 754 मीट्रिक टन एवं नॉन में 488 मिट्रिक टन चांवल जमा करना है। जिले में 30 सितम्बर तक यह कार्य पूर्ण किया जाना है। उन्होंने राइस मिल संचालकों को हिदायत दी कि चावल जमा करने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और नियमानुसार पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी एवं विपणन अधिकारी को भी निर्देशित किया कि राइस मिलर्स द्वारा प्रतिदिन जमा कराये जा रहे चावल की समीक्षा की जाए। उन्होने कहा कि जो राइस मिलर भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने में कोताही बरत रहे हैं उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए जब्त सामग्री राजसात कर वसूली की कार्यवाही की जाए। जिन मिलरों का पूर्व में प्रकरण दर्ज हुआ है और वर्तमान में भी उनके द्वारा एफ.सी.आई. में चावल जमा नहीं किया जा रहा है, तो उनके प्रकरण में भी तत्काल कार्यवाही कर जब्त सामग्री राजसात कर वसूली की कार्यवाही की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ बेमेतरा श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, खाद्य अधिकारी श्री विश्वास राव म्हस्के, विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया, जिला प्रबंधक नॉन डीके ताम्रकार, सहायक खाद्य अधिकारी जी. के. मिश्रा, जिला राईस मिल एसोशिएशन के अध्यक्ष विनय शर्मा और जिले के राइसमिलर्स संचालक उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS