रायपुर वालों ने जमकर खेला रंग गुलाल,मूणत के रंगपंचमी महोत्सव में उमड़ा शहर

रायपुर वालों ने जमकर खेला रंग गुलाल,मूणत के रंगपंचमी महोत्सव में उमड़ा शहर

होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव,विजय शर्मा ने भी लिया हिस्सा

आमजनों ने किया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर/ 30 मार्च 2024/पूर्व कैबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रंग पंचमी के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में आयोजित इस होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ,लक्ष्मी राजवाड़े,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में शिरकत की।मूणत ने सभी आगंतुकों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए,उनका रंग गुलाल से स्वागत किया।

सीएम साय समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों ने महतारी वंदन योजना समेत भाजपा सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिलने पर आमजनों को बधाई दी। साथ ही विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार मोदी की हर गारंटी को पूरा करेगी। छत्तीसगढ़ में चारो तरफ खुशहाली होगी। वही आमजनों ने मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया।

श्री राजेश मूणत ने इस कार्यक्रम में रायपुर शहर की जनता को भी विशेष तौर पर सार्वजनिक न्योता भेजा था, लिहाजा शहर की आम जनता भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में रंग उत्सव मनाती नजर आई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका वैशाली गायकवाड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए अपने सुरों से माहौल को उल्लास से भर दिया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...