spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

खरसिया पुलिस ने अपचारी बालक को किशोर न्यायालय पेश कर भेजा बाल संप्रेषण गृह…..

● *खरसिया पुलिस ने अपचारी बालक को किशोर न्यायालय पेश कर भेजा बाल संप्रेषण गृह*…..



● *अपचारी बालक ने पडोसी की आलमारी में रखे  ₹96,250 रूपये की किया था चोरी*…..

     *31 मार्च रायगढ़* । दिनांक 29/03/2024 को थाना खरसिया में महिला समारीन उरांव (43 साल) द्वारा उसके घर से ₹96,250 रूपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । रिपोर्टकर्ता बतायी कि गांव के दो व्यक्तियों को पूर्व में ₹80,000 – ₹80,000 दी थी जिसे वे 20 मार्च को वापस लौटाए जिसमें खर्च के बाद ₹96,250 शेष बचे थे जिन्हें अपनी अलमारी में रखी थी । 28 मार्च के रात खाना खाकर सभी सोए थे, 29 मार्च को सुबह देखे तो अलमारी खुला हुआ था और अलमारी के अंदर लेडिस पर्स में रखे रुपए  ₹96,250 नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था । घटना की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 208/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी खरसिया प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में माल मुलाजिम की पतासाजी की गई । पतासाजी के क्रम में प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाले संदेही बालक को तलब कर पूछताछ किया गया । संदेही बालक एक साल पहले  भी चोरी के अपराध में शामिल था । बालक पहले इस चोरी से इंकार किया जिससे पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ की जिसमें उसने अलमारी से रुपए चोरी करना स्वीकार किया जिससे चोरी की पूरी रकम ₹96,250 बरामद कर जप्त किया गया है । खरसिया पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालक को कल किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश कर न्यायालय आदेश पर बाल संप्रेषण गृह दाखिल किया गया है । मामले में त्वरित कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, लक्ष्मी राठौर एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी

15 अप्रैल तक अग्रिम भंडारण पूर्ण करने के निर्देश665 उचित मूल्य दुकानों में होगा सुचारु वितरणखाद्यान्न भंडारण एवं वितरण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजितसमन्वय...
Latest
तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी
खाद माफियाओं पर कृषि विभाग का छापा! खरीफ 2026-27 से पहले लैलूँगा में मची हड़कंप ... विश्व स्वास्थ्य दिवसस्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें- मुख्यमंत्री विष्णु देव... मुख्यमंत्री साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुला... इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी में गाय के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद बज... बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लू... CG : जल विभाग में कुर्सियों का बदलाव, शंकर ठाकुर को अहम जिम्मेदारी, कई मुख्य अभि... CG – भिलाई स्टील प्लांट में भीषण धमाका! टरबाइन ब्लास्ट से दहला प्लांट, मची अफरा-... लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस क... जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...