spot_img
spot_img

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला न्यायालय एवं वृद्धाश्रम में किया गया विधिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

spot_img
spot_img
spot_img

*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला न्यायालय एवं वृद्धाश्रम में किया गया विधिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..


विनय सिंह
*बेमेतरा * छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन पर ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्राथमिक चिकित्सा क्लीनिक जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा परिसर में किया गया। उक्त शिविर पर समस्त न्यायाधीशगण अध्यक्ष / जिला न्यायाधीश श्री वृजेन्द्र कुमार शास्त्री, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल, प्रथम अति. जिला एवं सत्र न्यायाधीश दावेन्द्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री उमेश कुमार उपाध्याय, श्रीमती तनु श्री गवेल द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी, श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 01 / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा, श्रीमती अनीता कोशिमा रावटे प्रथम व्यवहार न्यायाधीश द्वितीय श्रेणी, श्री मोहम्मद जहाँगीर तिगाला तृतीय न्यायाधीश प्रथम श्रेणी एवं डॉ. अभियोदय अग्रवाल, स्टॉफ नर्स दीपांजली डेनियल की उपस्थिति पर स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। उक्त शिविर पर जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री जी ने बताया कि मानव जीवन में स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक हैं, दैनिक कार्य करते रहने पर शरीर में मानसिक व शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती है जिनसे हम बीमार होने लगते है इसके बचाव के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा बहुत जरूरी है, हम स्वस्थ रहेगें तो हमारा कार्य प्रभावित नहीं होगा। वही पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्व न्यायालय श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल ने भी बताया कि हमें अपने स्वास्थ्य का रख-रखाव सही ढंग से रखना चाहिए ताकि हम किसी भी प्रकार की कोई बीमारी से ग्रसित न हो। इसके साथ ही न्यायालयीन अधिवक्तागण व कर्मचारियों तथा पक्षकारों ने भी स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया गया। इसी बीच वृद्धाश्रम बेमेतरा में पैरालीगल वॉलिन्टियर्स द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर वरिष्ठजनों को व्यायाम से होने वाले लाभ, करूणा अभियान, आसरा अभियान तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में सुझाव दिया गया तथा वृद्धाश्रम के वृद्धजनों का जिला चिकित्सालय बेमेतरा चिकित्सादल द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sugar Price Hike: दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में भारी उछाल, छह दिन में 17% तक बढ़े दाम

त्योहारी सीजन में मिठाइयां बनाना पड़ सकता है महंगा, यूपी में चीनी का एक्स-मिल रेट 5,200 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा; महाराष्ट्र में भी बढ़े...

CHHATTISGARH NEWS

Sugar Price Hike: दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में भारी उछाल, छह दिन में 17% तक बढ़े दाम

त्योहारी सीजन में मिठाइयां बनाना पड़ सकता है महंगा, यूपी में चीनी का एक्स-मिल रेट 5,200 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा; महाराष्ट्र में भी बढ़े...

RAIGARH NEWS

लैलूंगा में काका के जन्मदिन की धूम! हर दिल में बसने वाले कपिल सिंघानिया पर सोशल मीडिया में बरसीं शुभकामनाएं, बधाइयों का लगा...

लैलूंगा नगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर छाया बधाई संदेशों का सैलाब! लैलूंगा।नगर में सबके चहेते...