● ग्राम बरमुडा बड़े तालाब के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी कोतरारोड़ पुलिस….

spot_img

● ग्राम बरमुडा बड़े तालाब के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी कोतरारोड़ पुलिस….

*29 अप्रैल रायगढ़* । आज सुबह थाना कोतरारोड में ग्राम कोटवार उत्तरादास महंत निवासी बरमुड़ा द्वारा गांव के बड़े तालाब के नीचे नाला कीचड़ में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना दिया । सूचना पर कोतरारोड पुलिस जांच के लिए ग्राम बरमुडा पहुंची । जहां नाला कीचड़ा में मृतक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 40-45 वर्ष का शव पड़ा मिला । शव में किसी जगह चोट, खरोच का निशान नहीं दिखा । शव के कुछ दिन पुराना होने से शरीर में कीड़े लग गए थे, मृतक “Nike” कंपनी का स्लेटी कलर का नेकर (चड्ढा) पहना हुआ है । मृतक की पहचान एवं उसके वारिसानों का पता लगाने जांचकर्ता पुलिस अधिकारी द्वारा आसपास गांव में मुनादी कराया गया, मृतक का पता नहीं चला है । मामले में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में रखवाया गया है । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा जिले और आसपास अंतराल के थानों को अज्ञात शव मिलने की सूचना दी गई है कि वे अज्ञात मृतक से मिलाने करते हुए उनके थाने के गुम इंसान चेक कर मिलान होने पर सूचित करें । साथ ही मृतक के पहचान के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में मृतक के फोटोग्राफ्स शेयर मृतक की पहचान होने पर कोतरारोड़ थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर – 9479193211 में सूचित करने की अपील की गई है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...