WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मतदान दल के तक़रीबन 4000 कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

मतदान दल के तक़रीबन 4000 कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
मतदान दलों अलग-अलग तारीख़ों में लिया प्रशिक्षण
संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग अन्तर्गत बेमेतरा की तीनों विधानसभा क्षेत्र पर 7 मई को मतदान होगा ।
विनय सिंह
बेमेतरा लोकि सभा सामान्य निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग अन्तर्गत बेमेतरा की तीनों विधानसभा क्षेत्र में पर 7 मई 2024 को होगा मतदान होगा।मतदान का समय प्रातः 7 बजे (सात) शाम 6 ( छह) बजे तक होगा।
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए स्ट्रांग रूम बेमेतरा शहर के कृषि मंडी को बनाया गया है। इसी मंडी में पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री के साथ आगामी 6 मई को रवाना किया जाएगा। मतदान के बाद वापस फिर से यही मतदान सामग्री को जमा किया जाएगा।
बेमेतरा जिले में तीसरे चरण के तहत आगामी 7 मई को मतदान होना है। इस जिले में कुल तीन विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें 68 साजा, 69 बेमेतरा व 70 नवागढ़ शामिल है। जिले में चुनाव को लेकर तक़रीबन 4000 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। आज 29 अप्रैल (सोमवार) को इन कर्मचारियों का प्रशिक्षण का अंतिम दिन था। अब इसके बाद से कर्मचारी सीधे 6 मई की सुबह निर्वाचन सामग्री के साथ कृषि मंडी से अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना होंगे। 
  मतदान के बाद वापस फिर से यही मतदान सामग्री को जमा किया जाएगा। चार जून 2024 की सुबह इसी जगह तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी।
प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने कर्मचारियों को मतदान संबंधित जानकारी दी। विधानसभा क्षेत्र साजा के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण 27 अप्रैल,बेमेतरा का 28 और नवागढ़ का आज 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। मतदान दल का शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा और विधानसभा नवागढ़ के मतदान दल का शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा में आयोजित किया गया था। इस दौरान मतदान दलों को मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम, वीवीपैट,बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट संचालन करने की जानकारी दी गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक...

CHHATTISGARH NEWS

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...