● विजिबल पुलिसिंग : एसपी ने थाना प्रभारियों को विजिबल पुलिसिंग के जरिये अपराधों पर नियंत्रण रखने और कार्रवाई के दिए निर्देश….

spot_img

● विजिबल पुलिसिंग : एसपी ने थाना प्रभारियों को विजिबल पुलिसिंग के जरिये अपराधों पर नियंत्रण रखने और कार्रवाई के दिए निर्देश….

*15 मई रायगढ़* । प्रभारी पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री योगेश कुमार पटेल द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को विजिबल पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन संध्या गस्त पर अधिक से अधिक पुलिसबल के साथ मार्केट एरिया, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशे में वाहन चलाने वालों की जांच करने के निर्देश दिए गये हैं । उन्होंने थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखने और जांच कार्रवाई से महिलाओं व वृद्धजनों को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखने कहा गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारियों को विजिबल पुलिसिंग के तहत औचक रूप से बदमाशों के जमावड़े स्थानों को भी चेक कर आपत्तिजनक अवस्था में पाये गये व्यक्तियों पर विधि अनुरूप कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है । निर्देशों के पालन में आज जिला मुख्यालय रायगढ़ एवं सभी तहसीलों में थाना प्रभारियों द्वारा मार्केट एरिया में सघन पेट्रोलिंग करते हुए प्रमुख चौंक-चौराहों पर संदिग्धों की जांच और ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । विजिबल पुलिसिंग के तहत आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...