● अविवाहित बताकर आरोपी युवक ने युवती से किया अनाचार…..

अविवाहित बताकर आरोपी युवक ने युवती से किया अनाचार…..

पीड़ित युवती की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने दुष्कर्म के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

16 जून रायगढ़ । महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जूटमिल पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर पेश कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया है ।

कल रात स्थानीय युवती द्वारा बसंत चौहान निवासी ग्राम तारापुर थाना कोतरारोड के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर लिखित आवेदन किया गया । युवती बताई कि आरोपित बसंत चौहान अपने आप को अविवाहित बताकर उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ रिलेशनशिप में रखा, वर्तमान में शादी से इनकार कर भाग गया है। युवती बताई कि बसंत इसे इंस्टाग्राम पर मैसेज करता था और उसे पसंद करने की बात कह कर अपने आप को अविवाहित बताकर शादी का प्रस्ताव रखा और इसके किराया मकान पर शारीरिक संबंध बनाया फिर इसे किराया मकान में रखकर शारीरिक शोषण करने लगा । बसंत के घर वालों को जानकारी होने पर बसंत इसे बलौदा, जांजगीर ले गया था । बसंत चौहान के बारे में पता करने पर बसंत चौहान के पूर्व से विवाहित होने और उसके पत्नी और बच्चों की जानकारी मिली । बसंत शादी से इंकार कर छिप रहा है । युवती के आवेदन पर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा महिला विवेचक से पीड़िता का कथन कराकर आरोपी पर अपराध क्रमांक 278/2024 धारा 376 आईपीसी पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर *आरोपी बसंत कुमार चौहान पिता सुमित लाल चौहान उम्र 34 साल निवासी तारापुर थाना कोतरारोड़* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया, थाना लैलूँगा का गांजा परीक्षण हेतु पहुंचा पहला जप्त मादक पदार्थ

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस को मिलेगा स्थानीय स्तर पर फॉरेंसिक जांच का लाभसमय पर जांच रिपोर्ट...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...