संतान की लम्बी उम्र के लिए आज के दिन माताओं ने निर्जला रखा कमरछठ का व्रत

spot_img

संतान की लम्बी उम्र के लिए आज के दिन माताओं ने निर्जला रखा कमरछठ का व्रत

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतराजिले नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम जैतपुरी में संतान की लम्बी उम्र के लिए माताएं कमरछठ व्रत रख कर कमरछठ पर्व मनाया गया। बता दें कि आज के दिन महिलाएं छ प्रकार की भाजियां, पसहर चावल का उपयोग करती है जिसमें हल का उपयोग ना किया गया हो। काशी फूल, महुये के फल, पत्ते, धान की लाई भैंसे का दूध, दही सहित पूजन सामग्री भगवान शिव को अर्पित कर संतान की लम्बी आयु के लिए कामना करती है। कमरछठ त्यौहार छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहारों में एक है। इस व्रत को रखने वाली माताएँ निर्जला व्रत रहकर शिव पार्वती की पूजा अर्चना करती है। साथ ही सगरी बनाकर सारी रस्में निभाई जाती हैं। वही कमरछठ की कहानियों सुनकर शाम को डूबते सूर्य को अर्ज देकर अपना व्रत खोलती हैं। कमरछठ की पूजा के लिए गली मोहल्ले में सँगरी तालाब बनाकर उसे फूल पत्तों से सजाया जाता है। जिसके बाद शिव पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस त्यौहार को मनाने के पीछे की कहानी है कि जब कंस ने देवकी के सात बच्चों को मार दिया था तब देवकी ने कमरछठ माता का व्रत रखा गया तब श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। माना जाता है कि उस समय से कमरछठ मनाने का चलन शुरू हुआ। जिसमे मुख्य रूप से यादव पारा की महिलाएं देव यादव के दुकान शिव मंदिर के सामने में पूजा अर्चना की गई

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS