*तमनार पुलिस ने लोहे का ऐंगल, चैनल चुराने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*…..

● *तमनार पुलिस ने लोहे का ऐंगल, चैनल चुराने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*…..

● *ऐश पाईपलाइन के लिए बनाए कालम, बीम में लगे लोहे की करते थे चोरी*…..

● *आरोपियों से भारी मात्रा में लोहा एंगल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पिकअप वाहन जप्त*……

*06 जुलाई, रायगढ़* । थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत जेपीएल से गारे पलमा IV/1 कोयला खदान तक ऐश परिवहन के लिये ऐश पाइपलाइन का निर्माण किया जा रहा है । इस पाइपलाइन को बिछाने गांव में आरसीसी कॉलम, बीम बनाये गये हैं, इन कॉलम बीम को तोड़ उसके लोहे का ऐंगल और चैनल की चोरी की शिकायतें आ रही थी । कल जेपीएल तमनार के उप महाप्रबंधक मनीष मालिक द्वारा थाना तमनार में 13 और 14 जून की दरम्यानी रात ग्राम बुडिया झींकाबहाल के पीलर नंबर 90 से 153 आरसीसी कलम तोड़कर लोहे का एंगल और चैनल चोरी के संबंध में आवेदन दिया गया जिस पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 181/2024 धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध अज्ञात आरोपी पर पंजीबद किया गया । माल मुल्जिम पतासाजी दौरान थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा प्लांट आसपास सीसीटीवी चेक किया और मुखबीरों से जानकारी ली गई जिसमें रायगढ़ के आनंद भारद्वाज और मोहम्मद रिजवान को क्षेत्र में प्लांट आसपास लोहे चुराने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई । तत्काल तमनार पुलिस की टीम द्वारा संदेही आनंद भारद्वाज और मोहम्मद रिजवान को हिरासत में लेकर चोरियों के संबंध में पूछताछ किया गया । दोनों से अपराध कारित करना स्वीकार किया है, दोनों के मेमोरेंडम पर लोहे का एंगल कट पीस 130 नग, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (तराजू), एक सफेद रंग का पिकअप सीजी 13 एल.ए. 1562 को गवाहों के संबंध जप्त किया गया है । आरोपी (1) आनंद भारद्वाज पिता आत्माराम भारद्वाज उम्र 34 साल निवासी वार्ड क्रमांक 4 जगतपुर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ (2) मोहम्मद रिजवान पिता मोहम्मद आरिफ उम्र 39 वर्ष वार्ड क्रमांक 45 भगवानपुर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जहां आरोपियों का जेल वारंट जारी होने पर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की माल मशरूका बरामदगी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, अनूप कुजूर, आरक्षक अनूप मिंज की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...