spot_img
spot_img

*स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत जिले में की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां*

spot_img
spot_img
spot_img

*स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत जिले में की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां*
विनय सिंह
*बेमेतरा कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया का अभियान जिले में 1 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक 2 महीने चलेगा। बता दें की कि बच्चों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण डायरिया या दस्त है, जिसका समय पर निदान और उपचार से बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इसी कारण बच्चों में डायरिया या दस्त से होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु स्टॉप डायरिया कैंपेन या दस्त रोको अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संत राम चुरेंद्र एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान जिले के सभी विकासखण्डों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों के घरों में भेंट कर मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा ओ.आर.एस. पैकेट और 14 दिनों का जिंक की गोलियां प्रदाय की जा रहीं है और बच्चों के माता पिता एवं पालकों को ओ.आर.एस. घोल बनाने दस्त के समय पिलाने तथा हाथ धुलाई और स्वच्छता, शिशु पोषण एवं आहार व्यवहार के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है, तथा डायरिया से पिड़ित बच्चों में गंभीर लक्षणों की पहचान कर उनके उपचार प्रबंधन के संबंध में बताया जा रहा है। विशेष रूप से डायरिया के कारण बच्चों में होने वाला निर्जलीकरण जिसमें शरीर में पानी की कमी हो जाती है के उपचार हेतु ओ.आर.एस. की उपयोगिता तथा ओ.आर.एस. उपलब्ध ना होने पर घर पर ही जीवन रक्षक घोल तैयार करने के बारे में भी बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त डायरिया नियंत्रण के लिए मैदानी स्तर पर पर्यवेक्षक ,स्वास्थ्य कर्मीयों और मितानिनों द्वारा स्कुलों आँगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को स्वच्छता, दस्त की रोकथाम एवं बचाव, भोजन के पहले एवं शौच के बाद साबुन या हँडवाश से हाथ धुलाई के तरीके के साथ ओ.आर.एस.घोल बनाने और दस्त के समय उसका उपयोग करने के बारे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से में जानकारी देते हुए जनजागरूता कार्यकम आयोजित किये जा रहें हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे ने जानकारी दी कि जिले के सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओ.आर.टी. कार्नर स्थापित कर निःशुल्क जिंक टैबलेट एवं ओ.आर.एस. का वितरण किया जा रहा है। *जिंक अनुपूरण से दस्त की अवधि और गंभीरता तथा उसके बाद होने वाले संक्रमण की संभावना 2-3 महीने तक कम हो जाती हैl ORS लेने से यह बच्चों को डायरिया से होने वाली पानी की कमी से बचाता है*
बेमेतरा ब्लॉक में कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आदिल ने बताया कि स्टॉप डायरिया अभियान के तहत हैंडवास एक्टिविटी प्राथमिक शाला बेतर बेमेतरा में चिरायु दल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ प्रीति ठाकुर डॉ दिलीप चंद्रवंशी मनीष साहू एलटी बलवंत बंजारे फार्मासिस्ट के द्वारा बच्चों को हैंड वास की विधि एवं डायरिया से बचाव के तरीके के बारे में बताया गया, वही स्टॉप डायरिया कैंपेन तहत हैंडवास एक्टिविटी का आयोजन प्राथमिक शाला चंदनु बेमेतरा में चिरायु दल द्वारा किया गया जिसमें डॉ ऋषभ शर्मा डॉ आकांक्षा कुर्रे, खिलेंद्र साहू फार्मासिस्ट के द्वारा बच्चों को हैंड वास की विधि एवं डायरिया से बचाव के तरीके के बारे में बताया गया |

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Entertainment News: ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री! करिश्मा कपूर देंगी सरप्राइज?

करण जौहर के चैट शो के नए सीजन को लेकर बढ़ी चर्चा, पहले एपिसोड में सलमान के साथ करिश्मा कपूर की मौजूदगी की भी...

CHHATTISGARH NEWS

Entertainment News: ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री! करिश्मा कपूर देंगी सरप्राइज?

करण जौहर के चैट शो के नए सीजन को लेकर बढ़ी चर्चा, पहले एपिसोड में सलमान के साथ करिश्मा कपूर की मौजूदगी की भी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित

पिछले खरीफ विपणन वर्ष की गड़बड़ियों पर कार्रवाई, 12 कर्मचारियों का भी किया गया तबादला; इस बार पारदर्शी धान खरीदी पर जोर रायगढ़। आगामी खरीफ...