स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए अनंतिम मेरिट सूची जारी 31 जुलाई तक मंगाये गये दावा आपत्ति आवेदन

spot_img

स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए अनंतिम मेरिट सूची जारी

31 जुलाई तक मंगाये गये दावा आपत्ति आवेदन

रायगढ़, 24 जुलाई 2024/ रायगढ़ जिले में फार्मासिस्ट ग्रेड-02, ड्रेसर ग्रेड-1, ड्रेसर ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, पुरुष, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, महिला एवं डार्करूम असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्रों की दावा-आपत्ति निराकरण के बाद अनंतिम मेरिट सूची जारी की गई है। सूची में शामिल अभ्यर्थियों को कार्य अनुभव का बोनस/अनुभव अंक प्रदान किया गया है। जिसके उपरांत पात्र-अपात्र आवेदकों की दावा-आपत्ति हेतु पदवार पृथक-पृथक अनंतिम संशोधित मेरिट सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
अभ्यर्थी 31 जुलाई 2024 तक दावा-आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिंदल रोड भगवानपुर, रायगढ़ में कार्यालयीन समय सायं 05.30 बजे तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना दावा-आपत्ति अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी सहित अनंतिम मेरिट सूची रायगढ़ जिले के वेबसाइट www.raigarh.gov.in एवं विभागीय वेबसाइट www.cghealth.nic.in में अपलोड की गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Mikel Arteta Salary: 22 साल बाद Arsenal को बनाया चैंपियन, अब आर्टेटा को मिला बड़ा इनाम; सालाना सैलरी ₹255 करोड़

Mikel Arteta Salary: आर्सेनल को लंबे इंतजार के बाद Premier League चैंपियन बनाने वाले मैनेजर मिकेल आर्टेटा को क्लब ने नए कॉन्ट्रैक्ट के जरिए...

CHHATTISGARH NEWS

Mikel Arteta Salary: 22 साल बाद Arsenal को बनाया चैंपियन, अब आर्टेटा को मिला बड़ा इनाम; सालाना सैलरी ₹255 करोड़

Mikel Arteta Salary: आर्सेनल को लंबे इंतजार के बाद Premier League चैंपियन बनाने वाले मैनेजर मिकेल आर्टेटा को क्लब ने नए कॉन्ट्रैक्ट के जरिए...

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...