*ढाबा से सिलेंडर और राशन सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी 02 सिलेंडर बरामद*…

spot_img

● *ढाबा से सिलेंडर और राशन सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी 02 सिलेंडर बरामद*…

*27 जुलाई, रायगढ़* । आज दिनांक 27/07/2024 को जूटमिल पुलिस द्वारा जामटिकरा मेन रोड स्थित ढाबा से सिलेंडर व राशन सामान चोरी कर करने वाले आरोपी शिवकुमार कुम्हार को चोरी सिलेंडर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करते समय पकड़ा गया है ।

चोरी के संबंध में आज दिनांक 27/07/2024 को वार्ड क्र. 35 मिट्ठुमुडा जूटमिल में रहने वाले राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका जामटिकरा मेन रोड पर ढाबा (भोजनालय) है जिसे प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक खोलते है । हर रोज की तरह 28 अप्रैल की रात्रि ढाबा को बंद कर घर आ गया था । दूसरे दिन 29 अप्रैल की सुबह ढाबा खोलने गया तो देखा ढाबा का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था । ढाबे के अंदर रखे सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे कोई अज्ञात आरोपी ढाबा से दो नग सिलेंडर, कुछ राशन सामान और ₹1,000 को चोरी कर ले गया था । चोरी की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा माल मुल्जिम पतासाजी के लिये मुखबीरों को सक्रिय किया गया । आज शाम मुखबिर सूचना पर कांशीराम चौक के पास सिलेंडर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर घूम रहे संदिग्ध युवक को जूटमिल पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर युवक ने अपना नाम *शिव कुमार कुम्हार पिता दृष्टि राम कुमार उम्र 28 साल निवासी जामटिकरा ग्राम पंचायत गढउमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़* बताया जिसने करीब तीन महीने पहले जामटिकरा ढाबे से सिलेंडर और 1,000 रूपये चोरी करना बताया । आरोपी के मेमोरेंडम पर 02 नग एचपी गैस सिलेंडर की जप्ती की गई है । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार एवं हमराह की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

CHHATTISGARH NEWS

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 8 अक्टूबर । एसएसपी शशि...