*उर्वरक स्कंध में अनियमितता पाये जाने पर दो संस्थान पर हुई कार्यवाही, तीन को मिला कारण बताओ नोटिस*

spot_img

*उर्वरक स्कंध में अनियमितता पाये जाने पर दो संस्थान पर हुई कार्यवाही, तीन को मिला कारण बताओ नोटिस*

*आदान सामग्रियों के गुणवत्ता बनाये रखने के लिये विक्रय केन्द्रों का सतत रूप से जारी रहेगा निरीक्षण, दोषी पाये जाने पर होगी कठोर कार्यवाही*

रायगढ़, 27 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जिले में कृषकों को खाद बीज एवं कीटनाशक की सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए हुए है। उक्त निर्देश के परिपालन में कृषि विभाग द्वारा जिले के समस्त उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी निरीक्षकों के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जाँच अभियान में विगत सप्ताह में 10 संस्थानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में उर्वरक स्कंध में अनियमितता पाये जाने पर मेसर्स प्रकाश ट्रेडर्स पुसौर को 14 दिनों के लिये एवं मेसर्स सूरज इंटरप्राइजेस कबीर चौक रायगढ़ को 21 दिनों के लिये विक्रय पर प्रतिबंध की कार्यवाही की गई है। इसी तरह मेसर्स गोयल फर्टीलाईजर रायगढ़, महामाया जनरल स्टोर घरघोड़ा एवं मेसर्स हरियाली खरसिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बीज एवं खाद की गुणवत्ता जांच के लिए विभिन्न विक्रय केन्द्रों से खाद के 103, बीज के 151 एवं कीटनाशी के 19 नमूने जांच के लिए भेजे गये है। उप संचालक कृषि श्री अनिल कुमार वर्मा के अनुसार पूरे खरीफ मौसम में आदान सामग्रियों के गुणवत्ता बनाये रखने के लिये नमूना जांच एवं विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण सतत रूप से चलता रहेगा एवं दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही कि जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

CHHATTISGARH NEWS

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 8 अक्टूबर । एसएसपी शशि...