मेरी कमाई खाता है, मुझपर हुकुम चलाता है…’, महिला ने पति को बीच सड़क कूटा, महिला बोली वीडियो बनाओ

‘मेरी कमाई खाता है, मुझपर हुकुम चलाता है…’, महिला ने पति को बीच सड़क कूटा, महिला बोली वीडियो बनाओ

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक वीडियो वायरल होते हैं जो कभी हंसा देते हैं तो कभी हैरान कर देते हैं. कई बार मेट्रो और ट्रेनों में लड़ाई झगड़ों के वीडियो भी वायरल होते हैं. एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. हाल में एक वीडियो वायरल हुआ है. कथित तौर पर ये वीडियो यूपी के बहराइच का है. इसमें एक महिला बीच सड़क पर अपने पति का कॉलर पकड़कर उसकी खूब पिटाई कर रही है.

इस दौरान उसका पति कहता है- ‘महिला थाना चल लो. इसपर वह कहती है- क्यों जाऊं महिला थाना, मेरी कमाई खाता है, मुझ ही पर हुकुम चलाता है.’ ये बोलते हुए वह उसे तड़ातड़ थप्पड़ मार रही है. वह आसपास लोगों से कहती है – ‘वीडियो रिकॉर्ड करो इसका;. दोनों के बीच ये क्लेश किस बात को लेकर हो रहा है ये तो समझ नहीं आता लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद से लोग महिला को काफी भला बुरा कह रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा- ‘मैं हैरान हूं , ये इसे पब्लिक में इतना पीट रही है, अकेले में क्या करती होगी.’ एक अन्य ने लिखा- ‘ऐसे रिश्ते में रहने से अच्छा है कि आप शादी ही न करें. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि अगर यहां मर्द की जगह औरत होती तो तमाशा न देख रहे होते और औरत को पीटने वाले को कूट देते. वे कहते कि औरतें सुरक्षित नहीं हैं.’

कुछ लोगों ने तो वीडियो के कमेंट में शादी को ‘डरावना’ तक कह दिया.एक यूजर ने कहा-‘ये औरत किसी की पत्नी बनने लायक नहीं.’ हालांकि कई लोगों ने ये भी कहा कि हो सकता है कि ‘इसके पति ने कोई ऐसी हरकत की हो जिसके चलते महिला इतने गुस्से में हो.’

बता दें कि बीते अप्रैल में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जब एक फैसमली कोर्ट के बाहर पति – पत्नी बुरी तरह से भिड़ गए थे. महिला ने अपने पति पर जूता तक चला दिया था. आखिरकार पुलिस और वकीलों ने दोनों को अलग किया.

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...