*कोतवाली पुलिस ने लापता बालिका को जम्मू कश्मीर से किया दस्तयाब*……

  • ● *कोतवाली पुलिस ने लापता बालिका को जम्मू कश्मीर से किया दस्तयाब*……

● *पुलिस ने आरोपी युवक को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*…..

*04 अगस्त, रायगढ* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर गुम नाबालिकों की खोज के विशेष अभियान में कोतवाली पुलिस ने शहर से लापता हुई बालिका को जम्मू कश्मीर जाकर दस्तयाब किया गया और बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लायी जिसे आज दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक 20 जून 2023 को थाना कोतवाली में बालिका के पिता द्वारा बालिका के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 18 जून की रात्रि बालिका बिना बताए कहीं चली गई है, कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र 448/2023 धारा 363 आईपीसी दर्ज कर बालिका की पतासाजी की जा रही थी । विवेचना में बालिका को *सोहन सिदार पिता आसाराम सिदार उम्र 27 साल निवासी ईशानगर रायगढ़* द्वारा बहला-फुसलाकर भाग ले जाने की जानकारी मिली । दोनों लगातार एक शहर से दूसरे शहर अपना लोकेशन बदल रहे थे । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा बालिका व संदेही युवक का लोकेशन लिया जा रहा था जिनका बंद मोबाइल पुनः एक्टिवेट होने और लोकेशन जम्मू कश्मीर प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर कोतवाली पुलिस टीम जम्मू कश्मीर रवाना हुई । जहां हीरानगर थाना क्षेत्र के पक्का कोठा कस्बे में संदेही सोहन सिदार को हिरासत में लिया गया । सोहन सिदार मजदूरी का काम कर रहा था जिसे पूछताछ कर बालिका तक पुलिस पहुंची दोनों को स्थानीय थाने लाया गया और फिर रायगढ़ लायी। बालिका का कथन और मेडिकल पश्चात प्रकरण में धारा 366, 376 (2)एन आईपीसी, 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित कर कल आरोपी सोहन सिदार की गिरफ्तारी दर्ज की गई जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर गुम बालिका की पतासाजी और आरोपी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक मनोज पटनायक और गोविंद पटेल की अहम भूमिका रही है एवं सायबर सेल का विशेष योगदान रहा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG POLICE TRANSFER : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, 192 आरक्षक इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

धमतरी। पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। दो साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ आरक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

कल छत्तीसगढ़ आएंगे क्रिकेट के भगवान, बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दंतेवाड़ा : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को परिवार के साथ दंतेवाड़ा आ रहे हैं। गीदम ऑडिटोरियम में वे...

RAIGARH NEWS

ओडिशा से गांजा तस्करी की जा रही कार को पुलिस टीम ने थाना तमनार के धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर पकड़ा

ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक...